भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शीतलहर लौटने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में रविवार को छा सकता कोहरा
वहीं दिल्ली में मौसम विभाग ने रविवार (15 जनवरी) को हल्के कोहरे की भविष्यवाणी की है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार (16 जनवरी) से बुधवार (18 जनवरी) के बीच दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है। आयानगर और रिज में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने से पहले उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में इस महीने के अधिकांश दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
यह पिछले 10 से 11 दिनों से भारत-गंगा (Indo-Gangetic plains) के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की परत और दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के कारण था। इसीलिए इसने बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाओं को सामान्य से अधिक समय तक चलने दिया।
मौसम विभाग शीत लहर की घोषणा कब करता है, जानें
मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम होता है और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है, तो मौसम विभाग शीत लहर की घोषणा करता है।
एक गंभीर शीत लहर (severe cold wave) तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। एक ठंडा दिन तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम होता है। एक अत्यधिक ठंडा दिन तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होता है।