पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई जबकि क्षेत्र के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों के कई स्थानों पर पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पंजाब, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: न्यूनतम तापमान 7, 10.1 और 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 9.4, 10.1, 10.2, 9.3, 8.8 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में बारिश क्रमश: 4.2, 1.7, 8, 65, 12, एक, चार, 0.6 और 26.5 मिमी दर्ज की गई।
हरियाणा, अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.8, 11.2, 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11, 10.8, 8.2 और 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक और सिरसा में क्रमश: 12 मिमी, 0.6 मिमी, 11.4 मिमी और 1.9 मिमी और तीन मिमी बारिश दर्ज की गई। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। शहर में 22.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच देश की राजधानी नई दिल्ली समेत NCR क्षेत्रों में कुछ देर पहले बारिश हुई है। पानी कुछ ही देर गिरा, मगर इसके बाद पारा थोड़ा सा गिर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में आने वाले में ठंडा और बढ़ने वाला है। अगले तीन-चार दिनों में और तापमान और गिर सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।खराब मौसम के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। रेलवे एक के अधिकारी के मुताबिक 16 ट्रेनें लेट चल रही हैं।
उत्तराखंड में भी बर्फबारी ने लोगों को परेशान कर रखा है। चमोली में भारी बर्फबारी की वजह से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। चमोली के करीब 130 गांवों में बिजली गुल हो गई है। यहां में भी भारी बारिश हो हुई है। औली में 5 फीट बर्फ है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। कई सड़कों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। सड़कों पर बर्फ की चादर बिछी है और कोशिश की जा रही है कि बर्फ को हटाया जाए। किन्नूर जिले के टिंकू नाल्हा में प्रशासन सड़क पर बिछे बर्फ को हटाने की कोशिश में जुटा है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बदली छाई हुई थी। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक ठंड से राहत लोगों को मिल सकती है। साथ ही राज्य में कई जगहों पर पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। कई इलाकों में बादल और बारिश की वजह से ठंडी हवा भी चल रही है।
24 घंटे के दौरान में हिमालय भागों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल रहीं है। जिससे राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजस्थान में अगले दों दिनों में मौसम फिर से बदल सकता है। जिससे मध्यम बारिश के साथ ठंड भी बढ़ सकती है।
बुधवार सुबह से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से शाम को तक हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में भारी बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई गई। शिमला स्थित मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, सिरमौर व सोलन जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी जारी रहेगी। प्रदेश के इन छह जिलों में बर्फबारी का क्रम देर शाम तक जारी रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा निचले व मध्यम ऊंचाई क्षेत्रों में तेज बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से यहां करीब 558 सड़कें बंद हो गई हैं। 2436 बिजली सप्लाई लाइनें भी प्रभावित हुई हैं। राज्य के 8 जिलों में 1 से 4 फीट तक स्नो फॉल हुआ है।
पिछले दो दिनों से वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। इससे ठंड और गलन से राहत मिली। मगर बुधवार से मौसम में बदलाव के आसार है। गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान को सामान्य माना गया है, मगर न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था।
बादल छाने, बूंदाबांदी व ठंडी हवाएं चलने के कारण राजस्थान के अनेक इलाकों में बुधवार को एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। बीते चौबीस घंटों में सवाई माधोपुर में 2.0 मिलीमीटर, गंगानगर में 0.7 मिलीमीटर व पिलानी में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।जहां तक रात के न्यूनतम तापमान का सवाल है तो जैसलमेर में यह 7.3 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 7.9 डिग्री सेल्सियस और एरनपुरा रोड में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी इलाकों में हालांकि न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर रहा। राजधानी जयपुर में मंगलवार देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार सुबह एक बार तो सूरज निकला लेकिन उसके बाद से बादलवाही शुरू हो गयी। बादल छाए रहने व हवा चलने से सर्दी बढ़ गयी है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से जारी बारिश व बर्फबारी के बाद आज बुधवार से मौसम में सुधार होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब 11 जनवरी तक मौसम इसी तरह शुष्क रहेगा। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भी बारिश थमने के बाद से भूस्खलन के कारण हाइवे पर गिरे मलवे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान गिर गया और कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलने लगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।’’ आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इसके अलावा पालम में 5.3 मिमी और रिज क्षेत्र में 6.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। लोधी और आया नगर वेधशालाओं में क्रमश: 10 मिमी और 5.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उत्तरी रेलवे की 16 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला स्थित नोएडा में सुबह 10 बजे के आसपास तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Google की weather.com सेवा के मुताबिक, सुबह 11 बजे हल्के-फुल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धूप रहेगी। इस दौरान तापमान 15-16 रह सकता है।
पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में तापमान क्रमश: 10.3, 10.2, 9.6, 9.2, 9.4 और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में बारिश क्रमश: 4.2 मिमी, आठ मिमी, 8.7 मिमी, छह मिमी, एक मिमी, एक मिमी, 18 मिमी, 12.9 मिमी और 7.6 मिमी दर्ज की गई। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य छह डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां 8.6 मिमी बारिश हुई।
शिमला, मनाली और कुफरी समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरों पर रौनक आ गई, लेकिन आवागमन में बाधा भी पैदा हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि बर्फ गिरने के कारण पूरे राज्य में लगभग 100 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों की सफाई का काम जारी है। यह इस मौसम की तीसरी बर्फबारी है और शिमला में नए वर्ष की दूसरी बर्फबारी है।
केयलांग, काल्पा, शिमला और मनाली में बर्फबारी हुई है। कोठी, खादराला, पूह, गोंदला और सराहन में भी बर्फबारी देखने को मिली। राज्य के कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी, केयलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे चला गया। शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ केयलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
कश्मीर में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में 2020 का पहला हिमपात हुआ। वहीं, ताजा बारिश की वजह से समूची घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ। वहीं तटीय राज्य आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक मध्य प्रदेश के कई स्थानों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शिमला, मनाली, डलहौजी, कुफरी, केयलांग और काल्पा में तापमान शून्य से नीचे चला गया। शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ केयलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं कई जगहों पर हल्की-हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान नमी का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि तीर्थयात्रा में कोई परेशानी नहीं आयी। पैदल यात्री बर्फ से ढंके रास्तों से होकर भवन तक पहुंच रहे हैं, जहां मुख्य मंदिर स्थित है। उन्होंने बताया कि सोमवार से ही श्राइन क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है। अभी तक कुछ इंच बर्फ गिरी है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित कर दी गई है।
शिमला, मनाली और कुफरी समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरों पर रौनक आ गई, लेकिन आवागमन में बाधा भी पैदा हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि बर्फ गिरने के कारण पूरे राज्य में लगभग 100 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों की सफाई का काम जारी है।
जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन में ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि तीर्थयात्रा में कोई परेशानी नहीं आयी। पैदल यात्री बर्फ से ढंके रास्तों से होकर भवन तक पहुंच रहे हैं, जहां मुख्य मंदिर स्थित है। उन्होंने बताया कि सोमवार से ही श्राइन क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है। अभी तक कुछ इंच बर्फ गिरी है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित कर दी गई है। सोमवार को भी हेलीकॉप्टर ने भवन तक कुछ ही फेरे लगाए थे। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के बाद सेवा शुरु होने की संभावना है।
तटीय राज्य आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक मध्य प्रदेश के कई स्थानों में बारिश हो सकती है।
सोमवार को बारिश की वजह से भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर 600 से अधिक वाहन फंस गए। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी जारी रही। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में भी सोमवार की सुबह ताजा हिमपात हुआ। वहीं, निचले इलाकों में बारिश हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, हारसिल, हर की दून में भी ताजा हिमपात हुआ। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में बारिश हुई।
भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि श्रीनगर से जाने वाली और श्रीनगर आने वाली उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
विमानन नियामक डीजीसीए ने एफडीटीएल नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर गोएयर के करीब 100 पायलटों और वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र के मुताबिक, गोएयर ने 23 और 26 दिसंबर के बीच करीब 40 उड़ानों को रद्द कर दिया था। इस अवधि के दौरान दो विमानों में तकनीकी खामी आने के बाद उन्हें वापस बुलाए जाने और आगे के निरीक्षण के लिए उन्हें परिचालन से बाहर किए जाने की भी खबर थी। एयरलाइन ने 26 दिसंबर को कहा था कि उत्तर भारत में खराब मौसम के चलते, उसकी उड़ानों में अत्यधिक देरी हुई और मार्ग परिर्वितत होने के चलते उड़ानें ऐसे वक्त में रद्द हुईं जब उसके चालक दल के सदस्य आखिरी के दो-तीन दिनों में अपनी फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) के करीब पहुंचने वाले थे।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में सात से नौ जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है जिससे दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। कश्मीर में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में 2020 का पहला हिमपात हुआ। वहीं, ताजा बारिश की वजह से समूची घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ।
उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और कश्मीर घाटी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आकाश में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि हालांकि अगले दो-तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय सामान्य है। विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद शाम को हल्की बारिश हुई और अगले 24 घंटे में और वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शहर में बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया। हालांकि अगले तीन-चार दिन में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने के कारण तापमान और कम हो सकता है।