
Weather forecast Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का बढ़ सकता है प्रकोप, इन राज्यों में भी गिर सकता है तापमान
Weather forecast Today Live Updates: मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और मराठावाड़ा में आज हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मुंबई में भी हल्की बारिश आगे क्रम में है। वहीं शुष्क हवाओं के चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Weather forecast Today Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री के करीब रहेगी। न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड अधिक महसूस की जाएगी। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भागों में इस वक्त एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
इसके चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और चंडीगढ़ सहित कई शहरों में आज मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मध्य भारत की बात करें तो एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा कोंकण से राजस्थान तक जा रही है। इसके चलते राजस्थान के पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक दो जगह हल्की बारिश हो सकती है। इसी बीच मध्य प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और मराठावाड़ा में आज हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मुंबई में भी हल्की बारिश आगे क्रम में है। वहीं शुष्क हवाओं के चलते बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क ही रहेगा। इन राज्यों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान भी व्यकत किया गया है।
Highlights
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडीशा में शनिवार और अगले दो से तीन दिन शीतलहर दर्ज की जाएगी। दिन में सर्द हवाएं चलेंगी। तापमान में गिरावट आएगी।
करनाल में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, सिरसा और हिसार में क्रमश: 7.2 डिग्री सेल्सियस, 7.6 डिग्री सेल्सियस और 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हालांकि, अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य के भीतर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पंजाब में लुधियाना सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला में यह 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आदमपुर (6.1), बठिंडा (5.9), फरीदकोट (5.5), हलवारा (5.9) और गुरदासपुर (5.5) में रात में बेहद ठंड महसूस की गई। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्य भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है। अगले कुछ दिन राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की है संभावना। दिल्ली सहित उत्तर भारत में कोहरे के साथ शीतलहर का रहेगा प्रकोप।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरे का हल्का-फुल्का असर रहा और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के लिए सामान्य है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पालम वेधशाला में दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई जबकि सफदरजंग में यह 700 मीटर दर्ज की गई।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री के करीब रहेगी। न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड अधिक महसूस की जाएगी।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए लगातार तीसरे दिन रविवार को बंद रहा और फिर से भूस्खलन के कारण इस मार्ग को खोलने के प्रयास बाधित हुए। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हजारों वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। इन वाहनों में अधिकतर ट्रक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम रामबन जिले के डिगडोले में राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क को शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘श्रमबल और मशीनें काम कर रही हैं लेकिन मलबे को देखते हुए आज (रविवार) मार्ग खोलना लगभग असंभव है।’’
सर्दी का आगाज हो चुका है। कई राज्यों में लोग ठिठुर रहे हैं, ऐसे में बारिश होने से कंपकंपी बढ़ सकती है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 23, 24 दिसंबर को उत्तर भारत और 26 दिसंबर को मध्य भारत के कई शहरों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। यह बेमौसम बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। हालांकि कुछ फसलों के लिए यह लाभकारी है लेकिन अधिकांश के लिए मुश्किल भरी होगी। आइये जानते हैं कौन से शहर बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।
अब सर्दी बढ़ने लगी है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिर कर 7.1 डिग्री रहा। हालांकि दिन में खिली धूप के कारण लोगों को राहत मिली। धूप का ही असर था कि दिन का पारा 2.1 डिग्री बढ़ गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। अगले 24 घंटों में बारिश के भी आसार हैं।
करीब सप्ताह भर बाद उत्तराखंड को मौसम ने कुछ राहत दी। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। इससे शीतलहर का प्रकोप भी कम हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान दो से चार और न्यूनतम में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अब आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
राजधानी में भी सुबह के समय कोहरे और सूर्य में मशक्कत जारी रही। कोहरे ने सूर्य को अपनी गिरफ्त से आजाद नहीं किया। इसके चलते आलम यह रहा कि सुबह नौ बजे के बाद भी लोग सूर्य से आंखें मिलाने की हिमाकत करते दिखे। कोहरे के चलते सुबह शनिवार की अपेक्षा अधिक सर्द रही। फिलहाल रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। हालांकि, दिन चढऩे के साथ मौसम साफ हो जाएगा और लोग छुट्टी में धूप का आनंद उठा सकेंगे।
झारखंड में ठंड जानलेवा हो गई है। शनिवार को अलग-अलग जिलों में ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। साहिबगंज, लातेहार, रामगढ़ और बोकारो में एक-एक जान गई है। अभी मौसम यूं ही बना रहेगा और चार दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं। मौसम पूर्वानुमान के तहत रविवार व सोमवार को सुबह में कोहरे की धुंध होगी और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार व बुधवार को बादल छाए रहेंगे। बुधवार को हल्की बारिश भी होगी।