Aaj Ka Mausam: देश की राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह भारी बारिश और आंधी-तूफान के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। आईएमडी ने दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर और कालका मंदिर के आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इससे भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, कानपुर और लखनऊ जैसे जिलों में बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में भारी बारिश और तूफान की आशंका है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में भी बदला हुआ रहेगा मौसम

पंजाब में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ और तूफानी रहेगा। पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना

हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में आज 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। IMD ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में नरमी आएगी।

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

रांची, पलामू, धनबाद, जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली तेज बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी, 15 साल का टूट चुका है रिकॉर्ड

जुलाई के पूरे महीने बारिश के लिए तरसने वाले दिल्लीवासी अगस्त के पहले सप्ताह में बारिश से बेहाल हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह में 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो पिछले 15 साल में सबसे अधिक है। गुरुग्राम में भी 100 मिलीमीटर से ऊपर बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले 2-3 दिन से तो दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 9-11 अगस्त के बीच और तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…