पंजाब में हुए बम धमाकों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा है। मान ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काले दिन देख लिए हैं, अब पंजाबी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो। यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है।

उन्होंने आगे कहा कि कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और दोषियों को सख्त सज़ा होगी। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काले दिन देख लिए हैं, अब पंजाबी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वहीं, नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के अध्‍यक्ष और जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारूक अब्‍दुल्‍ला ने विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि हिन्‍दुस्‍तान में धमाका कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इन धमाकों से घबराइये मत। यह कोई पहला मौका नहीं है।

बता दें, पंजाब में मंगलवार रात को दो धमाके हुए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के लिए मौके पर NIA की टीम भी पहुंची है। एक धमाका जालंधर में और दूसरा अमृतसर में हुआ था। इन दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी सख्‍त कर दी गई है।

मंगलवार रात को तीन घंटे अंतराल पर जालंधर में BSF मुख्यालय और अमृतसर के खासा आर्मी कैंट के बाहर जोरदार धमाके हुए। जालंधर में मंगलवार रात करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ, जिससे कैंपस की दीवारें तक हिल गईं। धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हालांकि, इस घटना को लेकर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार की रात 10.50 पर जोरदार धमाका हुआ। एसएसपी सोहेल मीर कासिम कहा कि प्राथमिक जांच में जो जानकारी सामने आई है कि उसमें बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही ब्लास्ट हुआ।

‘संविधान और लोकतंत्र की हत्या हुई है’ दलबदल मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिले भगवंत मान

राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में विलय होने के मुद्दे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार (5 मई 2026) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने असंवैधानिक तरीके से यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली कि वे पार्टी का विलय कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर।