Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को याद दिलाया कि कैसे उनकी पार्टी के मुख्य सचेतक मुबारक गुल ने 5 अगस्त 2019 की घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। इस दिन अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त कर दिया गया था।
सदन में अपने अनुभव का जिक्र करते हुए, मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष एआर राथर और भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया को जुलाई 2019 की राजनीतिक हलचल की याद दिलाई, जब सलाथिया नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक वरिष्ठ नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। हमने कई दरवाजे खटखटाए, लेकिन सही जवाब नहीं मिला।”
उमर अब्दुल्ला ने बैठक को किया याद
उमर ने अगस्त 2019 की शुरुआत में नवा-ए-सुभ में में मौजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस हेडक्वार्टर में हुई एक बैठक को याद करते हुए कहा कि पार्टी इस बात पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुई थी कि क्या केंद्र अनुच्छेद 370 और 35ए पर कार्रवाई करेगा, तभी मुबारक गुल ने भविष्यवाणी की कि क्या होगा।
यह भी पढ़ें: ‘मैं कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप ही बंद कर दूंगा…’ लाइन लगाने पर भड़के उमर अब्दुल्ला
उमर ने कहा, “वह खड़ा हुआ, मेज पर हाथ पटका और घोषणा की, ‘मैं तुमसे कह रहा हूं कि अनुच्छेद 370 और 35ए खत्म हो जाएंगे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया जाएगा’।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने मुबारिक गुल से हंसते हुए पूछा कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं। मैंने कहा कि अगर वे (केंद्र सरकार) ऐसा करेंगे भी तो चुनाव के समय करेंगे ताकि इसका प्रचार करके संसद में अपनी सीटों की संख्या बढ़ा सकें। अब जब अगले लोकसभा चुनाव में साढ़े चार साल बचे हैं, तो ऐसा करने से उन्हें क्या फायदा होगा?”
उन्होंने बताया कि गुल ने हमें इंतजार करने और देखने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने गुल की तरफ इशारा करते हुए कहा, “हमारी बैठक समाप्त हुई और हम घर के लिए निकल पड़े, लेकिन 5 अगस्त को जब हमें नजरबंद कर दिया गया और मैंने यह जानने के लिए टीवी चालू किया कि क्या हो रहा है, तो सबसे पहले मेरे दिमाग में सिर्फ वही आया।” उन्होंने कहा, “उस समय मैंने खुद से कहा कि मैंने गलती कर दी है।”
मुझे गुल से माफी मांगनी होगी- उमर अब्दुल्ला
उमर ने कहा कि उन्हें गुल से माफी मांगनी होगी। हंसी के बीच उन्होंने विधायकों से कहा, ”इनको कहां से पता चला अभी तक मुझे उस बात का जवाब नहीं मिला है।” जम्मू-कश्मीर की राजनीति में गुल के योगदान को देखते हुए उमर ने कहा कि यह अमिट है, चाहे वह मुख्य सचेतक रहें या विधायक।
श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
- श्रीनगर में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सोमवार, 16 मार्च 2026 को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। डल झील के किनारे स्थित यह खूबसूरत गार्डन हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है और कश्मीर की वादियों की सुंदरता को और भी खास बना देता है। देखें फोटो…
