झारखंड में 5 साल बाद फिर सोरेन सरकार, सोनिया गांधी से मिलेंगे हेमंत सोरेन
महागठबंधन ने 81 सीटों के घोषित परिणामों में से 47 सीटों पर जीत हासिल की। 81 सीटों में से 30 जेएमएस, भाजपा ने 25 और 16 सीटों पर कांग्रेस ने जीती। इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा।

Jharkhand Vidhan Sabha Election/Chunav Results 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद वाले महागठबंधन की सरकार बननी तय हो गई है। महागठबंधन ने 81 सीटों के घोषित परिणामों में से 47 सीटों पर जीत हासिल की। 81 सीटों में से 30 जेएमएस, भाजपा ने 25 और 16 सीटों पर कांग्रेस ने जीती। इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई मंत्री भी चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अंतत: अपनी हार स्वीकार कर ली और सोमवार रात्रि साढ़े सात बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
झारखंड में महागठबंधन की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व अन्य नेताओं ने जीत की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की हार स्वीकार करते हुए झारखंड के जनादेश का स्वागत किया। पीएम मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
Check all the updates on Jharkhand election results 2019 here. We bring you all the latest reports from the eci website.