दूसरी ओर इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सोनू निगम ने कहा, ‘मुझसे गाना गाने के लिए कहने पर क्रू को सस्पेंड करना ऐसा है, जैसे किसी को खुशियां फैलाने के लिए सजा दी जाए। उस वक्त सभी यात्री सीट बेल्ट खोल चुके थे और अनाउंसमेंट सिस्टम पर घोषणा करने के लिए कुछ नहीं था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार के शोषण पर कोई कुछ बोल नहीं रहा है। यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि लोगों में कॉमन सेंस नहीं है। मेरी नजर में असली असहिष्णुता यह है।’
READ ALSO: प्लेन में गाना गाने को लेकर टि्वटर पर सोनू निगम का कैसे उड़ा मजाक, पढ़ें
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 जनवरी की है। जेट एयरवेज की फ्लाइट जोधपुर से मुंबई जा रही थी। इसमें सोनू निगम में थे। क्रू मेबर्स और पैसेंजर उनका गाना सुनना चाहते थे। सोनू निगम राजी हो गए और एयरहोस्टेस ने उन्हें प्लेन का एनाउंसमेंट सिस्टम दे दिया। इसके बाद सोनू निगम ने प्लेन में रिफ्यूजी और वीरजारा के गाने ‘दो पल रुका यादों का कारवां’ और ‘पंछी नदियां…’ गाए। इसी दौरान फ्लाइट में मौजूद एक शख्स ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बस फिर क्या था, देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
Jet Airways Statement. pic.twitter.com/jEI6D83Xv4
— Jet Airways (@jetairways) February 5, 2016
डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने एनाउंसमेंट सिस्टम पर गाना गवाए जाने को मिसयूज माना।
यही नहीं इसके चलते फ्लाइट को लैंडिंग में भी परेशानी हुई थी। पांचों एयरहोस्टेस को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही एयरलाइन को घटना की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। जेट एयरवेज ने कर्मचारियों से भविष्य में ऐसी गलती न करने को कहा है। जेट के स्टेटमेंट के मुताबिक ‘फ्लाइट के पूरे केबिन क्रू इन्क्वायरी चलने तक ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। साथ ही उन्हें एक ट्रेनिंग पर भी भेजा जाएगा।’