महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर रहे प्रदर्शनकारी ‘किसान’, साथी ने किसी तरह बचाया; वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कि कुछ लोग एक महिला पुलिसकर्मी के पीछे लाठी लेकर जाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कि कुछ लोग एक महिला पुलिसकर्मी के पीछे लाठी लेकर जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि बीच में एक अन्य पुलिसकर्मी आ जाता है। जिस पर कि लाठी पड़ती है। ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकतों के लिए किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
आज सुबह किसानों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़ दिए। पुलिस के साथ झड़प के बाद किसान दिल्ली में दाखिल हो गए। किसानों की आज ट्रैक्टर परेड होनी थी। हालांकि इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। दरअसल प्रस्तावित समय से पहले ही किसानों ने परेड करना शुरू कर दिया। कई जगह तो किसान तय रूट से भटक गए। जिसके बाद पुलिस के साथ गहमागहमी बढ़ गई।
इस हंगामे के बीच आईटीओ में एक किसान की जान चली गई। संयुक्त किसान मोर्चे ने मामले पर कहा,”आज की किसान गणतंत्र दिवस परेड में भागीदारी के लिए हम किसानों को धन्यवाद देते हैं। हम उन अवांछनीय और अस्वीकार्य घटनाओं की भी निंदा करते हैं और खेद प्रकट करते हैं जो आज हुई हैं और इस तरह के कृत्यों में लिप्त होने वाले लोगों से खुद को अलग कर लेते हैं। “असामाजिक तत्वों” ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की थी।”
TERRORISTS are attacking a lady officer with lathis. They should be shoot at sight. pic.twitter.com/tVyyNlFJTA
— अमन जैन (@_Evil_Deeds) January 26, 2021
आज जहां देश अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। किसानों को भी दिल्ली में परेड करने की इजाजत दी गई थी। हालांकि सुबह 8 बजे से ही दिल्ली की सीमा पर भीड़ जुटने लगी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।
सिंघू सीमा पर किसान बैरिकेड तोड़ते नजर आए। हजारों की संख्या में किसानों पर पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी। कई जगह तो पुलिस पर प्रदर्शकारियों द्वारा पथराव भी किया गया।
दोपहर तक कई किसान लाल किला पहुंच गए। हैरान कर देने वाली तस्वीरों में प्रदर्शकारी प्राचीर पर झंडा फहराते दिखे। प्रदर्शनकारियों ने ठीक उस जगह झंडा फहराया जहां पीएम 15 अगस्त को फहराते हैं।