दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शऱाब घोटाले मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद आप संयोजक मीडिया के सामने आए और उन्होंने इसे सत्य की जीत बताई। अरविंद केजरीवाल उस दौरान भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे।
बरी होने के बाद आप संयोजक ने कहा कि सत्य की जीत हुई और आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। हमें भ्रष्टााचारी बताया गया। आम आदमी पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया। सिटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल में घसीटा गया और 6 महीने तक जेल में रखा गया। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 2 साल तक जेल में रखा गया। हमारे ऊपर कींचड़ फेंका गया। हमने जिंदगी में बस ईमानदारी कमाई।
आप संयोजक ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है… सत्य की जीत हुई… AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था… यह पूरा फर्जी केस था… केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है… अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।
मनीष सिसोदिया ने भी कोर्ट के फैसले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर उन्होंने लिखा- सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है। मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल – मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।
इस मामले की हर डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें
