केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए एक और नए नेशनल हाईवे को मंजूरी द दी है। बाराबंकी से बहराइच के बीच बनने वाला यह नेशनल हाईवे 101.515 KM लंबा होगा। इसे बनाने में 6969.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “…कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच (101.515 किमी) तक 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे-927 के निर्माण को हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर 6969.04 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दे दी है।”

क्या होता है एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे?

एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे वो हाईवे होते हैं, जिनमें हर जगह से सड़क पर एंट्री-एग्जिट नहीं होता है। इन राजमार्गों पर वाहन सिर्फ निश्चित जगहों पर प्रवेश कर सकते हैं और निश्चित जगह से ही निकल सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे पर आप बीच में कही से भी सीधे एंट्री नहीं कर सकते।

केंद्र सरकार ने लिए कई और महत्वपूर्ण फैसले

यूपी के लिए नेशनल हाईवे के अलावा केंद्र सरकार ने दो और महत्वपूर्ण फैसले लिए। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के लिए 1,718.56 करोड़ रुपये की फंडिंग को मंजूरी दे दी है। यह फैसला 2023-24 के कपास सीजन में कपास किसानों को दी गई MSP के लिए लिया गया है।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने BHAVYA (भारत औद्योगित विकास योजना) को भी मंजूरी दी है। इस केंद्रीय स्कीम का मकसद 100 ऐसे इंडस्ट्रियल पार्क बनाना है, जहां कंपनियां बिना झंझट के सीधे फैक्ट्री लगा सकें। इसके लिए 33,660 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: केवल एक राज्य पूरा कर पाया है ‘भारत माला योजना’ राजमार्ग का काम

मंत्रालय की ओर से जिन राज्यों को यह काम सौंपा गया था। उन राज्यों में कार्य पूर्ण करने वाले राज्यों में केवल एक मात्र राज्य गोवा शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें