उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी के सभी आठ और सपा के दो सांसदों को जीत मिली है। इस तरह उत्तर प्रदेश में 10 राज्य सभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर ही यह चुनाव कराया गया है।

बीजेपी ने इन्हें बनाया था उम्मीदवार

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह (लोध), पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पाल (पाल), श्रुति गंगवार (कुर्मी), विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत (दलित), राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय (ब्राह्मण) और राम प्रताप सिंह चौहान (ठाकुर) को उम्मीदवार बनाया था।

बीजेपी का जातीय समीकरण

बीजेपी के आठ उम्मीदवारों में दो महिलाएं हैं और पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित, ब्राह्मण तथा ठाकुर समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है। उम्मीदवारों के चयन को वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। बीजेपी ने इस बार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था।

सपा को मिली दो सीटें

सपा की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नाथवानी उम्मीदवार थे। दोनों को ही जीत मिली है। सपा की ओर से तीसरा उम्मीदवार उतारकर 10वीं सीट के लिए मुकाबला कराने की अटकलें भी थीं। हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था, ”अब हमारा फोकस तीन पर नहीं, 403 पर है।”

उत्तर प्रदेश में सभी 10 सीटों पर चुनाव होने की स्थिति में किसी उम्मीदवार को एक सीट जीतने के लिए पहली वरीयता के कम से कम 37 मतों की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- ‘जब तक पैर साथ देंगे, तब तक चलूंगी’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। इसी दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने बीजेपी और उसके प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर तंज कसा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।