यूपीः मवेशी चोरी के शक पर ‘विक्षिप्त’ को ग्रामीणों ने मार दी गोली, मौत
शख्स की गोली लगते ही मौके पर मौत हो गई। यह घटना बुधवार को ओंचा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नगला सावज गांवों में हुई। हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोली मरने से पहले ग्रामीणों ने शख्स को बेरहमी से पीटा था।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को ग्रामीणों ने पशु चोर होने के शक पर गोली मार दी। शख्स की गोली लगते ही मौके पर मौत हो गई। यह घटना बुधवार को ओंचा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नगला सावज गांवों में हुई। हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोली मरने से पहले ग्रामीणों ने शख्स को बेरहमी से पीटा था।
हत्या की खबर फैलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता की पहचान 20 वर्षीय सनी यादव के रूप में हुई है। वह फिरोजाबाद जिले के खेरिया गांव ल रहने वाला है। पीड़िता दो दिन पहले मैनपुरी आया था। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
बुधवार सुबह 5 बजे घने कोहरे के कारण पीड़िता मैनपुरी गांव में पास के खेतों में रास्ता भटक गया। ग्रामीणों ने उसे पशु चोर मानते हुए पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह से वह भागने में कामयाब रहा और खेतों में भाग गया। तभी एक ग्रामीण ने उसपर गोली चला दी और उसे मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित के पेट में गोली लगी और वह ईंट के भट्टे के पास गिर गया।
मैनपुरी एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बे बताया कि ग्रामीणों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की और उसे चोर समझ कर गोली मार दी। हमने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।