Unlock 5.0 Guidelines: अनलॉक 5.0 में सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति पर सबकी नजर, मिल सकती हैं ये छूट
Unlock 5.0 Guidelines & Rules: अक्टूबर से ही भारत में लंबा चलने वाला त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है, इसको ध्यान में रखते हुए अनलॉक 5.0 के दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

Unlock 5.0 Guidelines: कोरोना महामारी के बीच लगाए गए लॉकडाउन को अलग-अलग चरणों में खोला जा रहा है। देश में 1 अक्टूबर से अनलॉक 5.0 लागू किया जा सकता है, गृह मंत्रालय इसको लेकर आज पूरे देशभर के लिए गाइडलाइन जारी कर सकती है। अक्टूबर से ही भारत में लंबा चलने वाला त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है, इसको ध्यान में रखते हुए अनलॉक 5.0 के दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, सैलून, रेस्टोरेंट, जिम को पहले ही पाबंदियों के साथ खोले जाने की छूट दी जा चुकी है लेकिन अब भी सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क नहीं खुले हैं। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पुरजोर अनुरोधों के बाद क्या सिनेमा हॉल को अक्टूबर से दोबारा खोलने की अनुमति मिलेगी या नहीं, इसपर सबकी नज़रें हैं। 21 सितंबर से ओपें एयर थिएटरों को अनुमति दे दी गई थी।
पश्चिम बंगाल 1 अक्टूबर से सीमित प्रतिभागियों के साथ सिनेमा हॉल को संचालित करने की अनुमति देने वाला पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिनेमाघरों को दुर्गा पूजा त्योहार से पहले कम लोगों के साथ फिर से चालू करने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक मंडलियों जैसे नाटक, संगीत, नृत्य और जादू शो को भी 1 अक्टूबर से शुरू करने की अनुमित दी गई है। हालांकि सभी को केवल 50 या उससे भी कम लोगों के साथ काम करने की अनुमति होगी। इस घोषणा के साथ बंगाल देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने थिएटर संचालन को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। बंगाल में सिनेमाघरों के फिर से संचालन को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया था।
महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन ने पर्यटन क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया है। ऐसे में अनलॉक 5.0 में इस सेक्टर को बूस्ट किया जा सकता है। ऐसे ही एक प्रयास में सिक्किम सरकार ने 10 अक्टूबर से होटलों, होम-स्टे और अन्य टूरिज्म से जुड़ी सेवाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड सरकार ने भी पर्यटकों पर लगया गया कोविड -19 प्रतिबंध हटा दिया है। दिशानिर्देशों के संशोधित नियमों के अनुसार अब उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य नहीं है। सेट के अनुसार, अब पर्यटकों के लिए कोरोनवायरस वायरस की नकारात्मक रिपोर्ट करना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा, एक होटल या होमस्टे में न्यूनतम दो दिनों के अनिवार्य प्रवास की आवश्यकता भी दूर की गई है।