मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल स्थित एम्स में आखिरी सांस ली। मां के निधन से चौहान परिवार में शोक की लहर है। आज दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के उनके पैतृक गांव जैत में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं। मां का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियां मन को भावुक कर रही हैं।”

दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, “परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें। पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा।”

सीएम योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ”माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

बिहार के सीएम ने शोक व्यक्त किया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शिवराज सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर हैं’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बोले- समस्या नहीं, समाधान बनिए

केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी और उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। शिवराज ने कहा कि हमारे मित्र राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…