JP Nadda Hospitalised: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को शुक्रवार को अस्वस्थता और असहजता महसूस होने के चलते दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 65 साल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी कई चिकित्सा जांचें की गईं, जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल हैं।
दिल्ली एम्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग कर रही है।
दिल्ली एम्स ने अपने बयान में क्या कहा?
दिल्ली एम्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा की 13 अगस्त 2026 की शाम को बेचैनी के कारण जांच की गई, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई परीक्षण किए गए। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है।”
क्या है ये कोरोनरी एंजियोग्राफी?
कोरोनरी एंजियोग्राफी की बात करें तो यह एक मेडिकल इमेजिंग प्रोसीजर है, जिसका इस्तेमाल कोरोनरी आर्टरीज की जांच के लिए किया जाता है, ये वो ब्लड वेसल हैं, जो हार्ट को ऑक्सीजन वाला खून सप्लाई करती हैं।
इस प्रोसीजर के दौरान, डॉक्टर कैथेटर नाम की एक पतली, लचीली ट्यूब को ब्लड वेसल में डालते हैं, जो आमतौर पर कलाई या कमर में होती है, और इसे दिल तक ले जाते हैं। इसके बाद कोरोनरी आर्टरीज में एक खास कंट्रास्ट डाई इंजेक्ट की जाती है, और किसी भी सिकुड़न या ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए एक्स-रे इमेज ली जाती हैं।
गुरुवार को अपने घर पर फहराया था तिरंगा
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने 13 अगस्त को अपने घर पर परिवार के लोगों के साथ तिरंगा फहराया था। उन्होंने एक्स पर इसकी फोटो शेयर करते हुए सभी देशवासियों ने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, “पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उत्साह के साथ आज मैंने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा जनआंदोलन के अंतर्गत देशभर नागरिकों में अपार उत्साह और उमंग है।”
जेपी नड्डा ने लिखा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच देश के हर शहर और गांव में “तिरंगा यात्रा” और “तिरंगा अभियान” के रूप आजादी का पर्व मनाया जा रहा है।”
यह भी पढ़ें: ‘हम चाहते थे राहुल गांधी मेरा अनशन तुड़वाएं, लेकिन…’, सोनम वांगचुक बोले- गीतांजलि ने काफी मेहनत की थी
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर नाराजगी जताई है। वांगचुक का कहना है कि उनके 26 दिन लंबे अनशन को खत्म कराने की कोशिश में राहुल गांधी की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे किया गया वादा तोड़ दिया जिसके बाद उनका नेताओं पर से भरोसा उठ गया है। पढ़िए पूरी खबर…
