India-UAE Defence Deal: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है। यूएई भारत का सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल खरीदने के लिए भारत सरकार से बातचीत भी कर रहा है। इसके अलावा बातचीत में आकाश एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल है। इसे भारत की रक्षा प्रणाली के लिहाज से बेहद सकारात्मक माना जा रहा है।

मध्य पूर्व में हाल ही में हुए संघर्ष के बाद और क्षेत्रीय सुरक्षा की बदलती परिस्थितियों के बीच रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि खाड़ी देश अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसीलिए कई देशों अभी से खाड़ी के देशों ने बातचीत शुरू कर दी है। इसमें यूएई भी शामिल है, जो कि भारत के ब्रह्मोस खरीदना चाहता है।

आकाश तीर की डील को लेकर भी बातचीत

जानकारी के मुताबिक, भारत की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा भारतीय सेना के सहयोग से विकसित पूर्णतः स्वचालित वायु रक्षा कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम आकाशतीर के संभावित निर्यात पर भी विचार किया जा रहा है। वार्ता से परिचित एक अन्य सूत्र ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात ने कई भारतीय हथियार प्लेटफार्मों में रुचि व्यक्त की है।

अभी तक नहीं हुई आधिकारिक घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रह्मोस और आकाशतीर सहित हमारी कई हथियार प्रणालियों में रुचि दिखाई है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बातचीत शुरुआती चरण में है और तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से न तो भारत की सरकार और न ही यूएई प्रशासन ने इन घटनाक्रमों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

सुरक्षा को मजबूत करने पर यूएई का फोकस

गौरतलब है कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच हुए क्षेत्रीय संघर्ष के दौरान मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे का सामना करने के बाद संयुक्त अरब अमीरात अपनी रक्षा खरीद रणनीति का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘अपने देश भी नहीं लौट पाओगे’, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को बोले अपशब्द

ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता को लेकर बैठकें चल रही हैं। लेकिन वार्ता के सफल होने से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पोस्ट की वजह से विवाद बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसके प्रॉक्सी समूहों की तरफ से हमले नहीं रुके तो अमेरिका सीधे जड़ पर हमला करेगा। पढ़िए पूरी खबरें…