Twisha Sharma Case: मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा का रविवार की शाम अंतिम संस्कार हुआ। एम्स भोपाल के मुर्दाघर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर 10 दिन बाद त्विषा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमॉर्टम होने के बाद भाई ने त्विषा को मुखाग्नि दी। पोस्टमार्टम के दौरान ही नोएडा में रहने वाले त्विषा शर्मा के परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली है।

भोपाल एम्स ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को त्विषा का शव सौंप दिया। त्विषा को शाम करीब सवा पांच बजे भदभदा श्मशान घाट पर भारी सुरक्षाबलों के बीच मुखाग्नि दी गई। इस दौरान परिवार जन और रिश्तेदार गमगीन दिखे।

पिता ने दी थी जानकारी

इससे पहले त्विषा के पिता नव निधि शर्मा ने द इंडियन एक्सप्रेस से बताया, “त्विषा के शव को वापस दिल्ली ले जाना बहुत मुश्किल है, यह व्यावहारिक नहीं है और न हमने मध्य प्रदेश सरकार से मदद भी मांगी है। उसका अंतिस संस्कार भोपाल में किया जाएगा और उसकी अस्थियों को ऋषिकेश में विसर्जित किया जाएगा।”

शाम तक होगा अंतिम संस्कार

त्विषा शर्मा के भाई हर्षित शर्मा ने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि अगर दूसरी पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया तय समय के मुताबिक पूरी हो जाएगी तो वे शाम तक अंतिम संस्कार कर लेंगे।

हर्षित ने रविवार को कहा, “अगर यह प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाएगी, तो हम आज शाम करीब 5 बजे भोपाल के भदभदा स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने की योजना बना रहे हैं।” आमतौर पर पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लगते हैं।

शव की पहचान करना मुश्किल था

हर्षित ने यह भी कहा कि कि करीब 10 दिन बाद शव को पहचानना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने कहा, “शव की पहचान करना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि यह 10 दिन बाद हो रहा था और शव में कुछ बदलाव आ गए थे।” उन्होंने आगे कहा कि यह प्रक्रिया और भी ज्यादा पेचीदा इसलिए हो गई थी क्योंकि शव का पहली ही एम्स भोपाल में एक बार पोस्टमॉर्टम हो चुका था।

उन्होंने कहा, “हालांकि जन्म के निशानों और अन्य शारीरिक विशेषताओं का मिलान करके शव की पहचान कर ली गई।”

परिवार की मांग पर हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

जानकारी दे दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, AIIMS दिल्ली की ओर भेजी गई फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भोपाल पहुंची, ताकि शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया जा सके।

हाई कोर्ट ने दूसरी ऑटोप्सी का आदेश तब दिया, जब त्विषा के परिवार ने बार-बार सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के नतीजों पर सवाल उठाए; पहली रिपोर्ट में मौत की वजह “गले में फंदा लगने से दम घुटना” बताई गई थी।

त्विषा के परिवार ने कई दिनों तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था, और इस दौरान वे शव को सुरक्षित रखने, जांच किसी दूसरी एजेंसी को सौंपने और एक स्वतंत्र फोरेंसिक जांच की मांग करते रहे।

शव को परिवार नहीं ले जा सकते थे दिल्ली

त्विषा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने बताया कि परिवार पहले शव को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली ले जाना चाहता था, लेकिन बाद उन्होंने शव के हाल को देखते हुए ऐसा न करने का फैसला लिया।

आशीष शर्मा ने कहा, “हम दिल्ली में अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन मुझे लगता है कि इतनी तेज धूप और गर्मी में इतनी दूर तक सफर करना शायद मुमकिन नहीं है। मेडिकल कारणों से, यह फैसला किया गया है कि उनका अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “उन्हें आज शाम 5 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी।”

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मामले का लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच सोमवार को करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा मौत मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच सोमवार 25 मई को इस मामले की सुनवाई करेगी। मुख्य न्यायाधीश कांत के अलावा, पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली भी शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें