तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ. विजय ने बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। राजनेता से नेता बने वविजय ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इस मुलाकात में विजय ने औपचारिक रूप से राज्य में बहुमत का समर्थन होने का दावा करते हुए सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी। इस कदम को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है क्योंकि TVK ने पहली बार सीधे सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

तमिलनाडु में सियासी हलचल काफी तेज है। 4 मई को आए नतीजों में विजय की पार्टी टीवीके ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की। वह 118 के बहुमत से थोड़ा पीछे है।

कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन

बुधवार को तमिलनाडु के चेन्नई में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल टीवीके प्रमुख विजय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए पनाइयूर स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचा। कांग्रेस विधायकों के टीवीके परिसर में प्रवेश करने के साथ ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई जिसने दोनों दलों के बीच गठबंधन में संभावित बदलाव का संकेत दिया।

टीवीके कार्यालय का माहौल गर्मजोशी से भरा रहा और कांग्रेस नेताओं को बंद कमरे में हुई बातचीत के लिए अंदर ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं का टीवीके पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय ने माला व रेशमी शॉल पहनाकर स्वागत किया।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बैठक को ‘शिष्टाचार भेंट’ कहा गया लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के प्रतिनिधियों का नवगठित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलना रणनीतिक रूप से संबंधों में गर्माहट का संकेत देता है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, चर्चा में तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी बात हुई । हालांकि दोनों पक्षों ने विशिष्ट रणनीतिक समझौतों के बारे में चुप्पी साध रखी है।

‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

तमिलनाडु में चुनाव परिणाम आने के बाद ही ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ शुरू हो गई है। सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से पीछे रह जाने के कारण सी. जोसेफ. विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने बहुमत जुटाने की कोशिशों के बीच अपने 108 नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित एक होटल में ठहराया है। नए चुने गए एमएलए को रिजॉर्ट में ठहराने का मकसद सभी को एकजुट रखना है क्योंकि टीवीके के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देने से बीजेपी बेचैन, विजय की पार्टी से गठबंधन पर AIADMK दो-फाड़

सोमवार को जारी विधान सभा चुनाव नतीजों के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी से गठबंधन के मुद्दे पर एआईएडीएमके के अंदर टूट का खतरा पैदा हो गया है। पार्टी में इस बात को लेकर गहरी खींचतान चल रही है कि टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय के साथ मिलकर सरकार बनाने का समर्थन किया जाए या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…