तमिलनाडु में टीवीके यानी तमिलगा वेत्री कड़गम नई सरकार बनाने के लिए कोशिश करने में जुटी हुई है। जोसेफ विजय गुरुवार सुबह लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुलाकात की और उनसे बहुमत साबित करने के लिए दो महीने का समय मांगा है।
बुधवार को भी विजय लोकभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया, पर राज्यपाल ने उन्हें बहुमत साबित करने यानी 118 विधायकों का समर्थन वाला पत्र सौंपने को कहा। जोसेफ विजय ने राज्यपाल को 112 विधायकों के साइन किए हुए समर्थन पत्र सौंपे थे।
विजय ने राज्यपाल से समय मांगा
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने बहुमत साबित करने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल से 2 महीने का समय मांगा है। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। हालांकि विजय को कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है, जिस कारण 108 सीट जीतने वाली टीवीके के पास 112 विधायकों का समर्थन हो गया, हालांकि इसमें भी एक पेंच हैं कि टीवीके प्रमुख विजय दो सीटों से चुनाव लड़े थे, इस कारण उन्हें जल्द एक सीट से इस्तीफा देना होगा, जिसके बाद टीवीको को 7 विधायकों को समर्थन चाहिए होगा।
इधर राज्यपाल से दो बार मुलाकात के बाद भी जब विजय को सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो उनके कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस ने पांच विधायकों ने अपना समर्थन उन्हें सौंपा है और विजय की कुछ दलों से समर्थन को लेकर बातचीत चल रही है।
कांग्रेस ने राज्यपाल की आलोचना की
तमिलनाडु कांग्रेस ने गुरुवार को गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारें लोक भवन के लॉन में नहीं, बल्कि सदन के पटल पर तय होती हैं। पार्टी विधायक से. राजेशकुमार ने TVK को समर्थन देने के कांग्रेस के फ़ैसले का बचाव करते हुए एक पत्र में लिखा, “तमिलनाडु के लोगों के कल्याण और राज्य में शांति के मद्देनजर, सांप्रदायिक ताकतों को अलग-थलग करना बेहद जरूरी है। यह समर्थन देने का फैसला ऐसी ही राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है।”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीके गुरुवार या शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने के प्लान में थी, लेकिन राज्यपाल की जिद की वजह से इस प्लान पर पानी फिर गया है।
कितनी सीटें जीती टीवीके?
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव हुए थे, चार मई को आए रिजल्ट में टीवीके ने सभी को चौंकाते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि वह बहुमत का आकंड़ा नहीं छू सकी और 10 सीट पीछे रह गई। बुधवार को कांग्रेस ने टीवीके को अपना पूरा समर्थन दिया, जिसके बाद यह आंकड़ा 112 पर पहुंच गया। इससे पहले कांग्रेस राज्य में डीएमके नेतृत्व गठबंधन के साथ सरकार में थी।
यह भी पढ़ें: विजय की शपथ ग्रहण पर सस्पेंस खत्म, बहुमत साबित करने के बाद ही CM बन सकते हैं TVK चीफ
4 मई को चुनाव परिणाम आए और सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से 108 पर टीवीके ने जीत दर्ज की। विधानसभा में बहुमत के लिए 108 का आंकड़ा चाहिए। टीवीके के नवनिर्वाचित विधायकों ने 6 मई को विजय को विधायक दल का नेता चुना। बुधवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
