पश्चिम बंगाल का सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच बुधवार को नई घटनाक्रम सामने आया। एक ओर जहां पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर जबाव में चुनाव आयोग ने भी टीएमसी को सार्वजनिक तौर पर खरी-खरी सुना दी।
टीएमसी और चुनाव आयोग की यह खींचतान इसलिए भी और इनटेंस लगती है क्योंकि यह सब तब हुआ है जब राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी की शीर्ष नेता ममता बनर्जी भवापुर सीट ने नामांकन भरने निकली हैं। दरअसल, टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा। इसमें डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, मेनका गुरुस्वामी और साकेत गोखले शामिल हैं।
चुनाव आयोग पहुंचने के बाद टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि सात मिनट की मुलाकात के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उसने कहा कि यहां से निकल जाओ। ब्रायन ने कहा, “हमने उनको दिखाया कि अब तक 9 पत्र लिखे, जिनका कोई जवाब नहीं मिला। हमने ऐसे 6 उदाहरण दिए जहां मुख्य चुनाव अधिकारी बीजेपी के पक्ष में फैसले में ले रहे। हमने उनसे पूछा कि ऐसे माहौल में निष्पक्ष चुनाव कैसे होगा।”
उन्होंने कहा, “आज जो हुआ वह शर्मनाक है हम मांग करते हैं कि आज की बैठक का वीडियो जारी किया जाए। आज तक किसी मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐसा व्यवहार नहीं किया है।” इधर, इस घटनाक्रम के बाद चुनाव आयग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर टीएमसी पर निशाना साधा।
संस्थान ने अपनी पोस्ट में लिखा, “चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।” वहीं, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन से आयोग के कक्ष में मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया। चिल्लाना और अभद्र व्यवहार उचित नहीं है।
गौरतलब है कि टीएमसी और चुनाव आयोग के बीच इस तरह की खींचतान नई बात नहीं है। पार्टी SIR समेत अन्य मुद्दों पर लगातार चुनाव आयोजित कराने वाली संस्थान को घेरती आ रही है।
यह भी पढ़ें – ‘बदले के लिए वोट करो’, SIR के खिलाफ ममता बनर्जी की जनता से अपील, EVM पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे वोटिंग की तारीखें पास आ रही हैं, उसके साथ ही चुनाव प्रचार में नेताओं की अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ तल्खी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो बीजेपी के अलावा चुनाव आयोग को भी निशाना बना रही हैं। उन्होंने SIR को लेकर जनता से अपील की है कि लोग चुनाव आयोग से बदला लेने के लिए वोट करें। पूरी खबर पढ़ें…
