TMC Manifesto Launch: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से 10 बड़े वादे किए। टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी की ओर से जो वादे किए गए हैं, उसका मकसद केंद्र के बढ़ते दखल और बंगाल की पहचान की सुरक्षा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नागरिकों के वोट का अधिकार छीनने और राज्य को कमजोर करने की साजिश रच रही है।

ममता बनर्जी ने 10 वादे का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार पूरे राज्य में ‘द्वारे चिकित्सा, द्वारे स्वास्थ्य’ अभियान शुरू करेगी। इसके तहत हेल्थ कैंप के जरिये लोगों के घरों तक जाकर इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में संस्थागत प्रसव की दर अब 99.95 प्रतिशत हो गई है। जो पहले 58 प्रतिशत थी। उन्होंने स्कूलों के मॉडर्नाइनजेशन और विकास का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट पहले ही मंजूर कर चुकी है।

टीएमसी चीफ ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ें। अगर सेंट्रल एजेंसियां ​​आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं।

ममता बनर्जी के 10 वादे-

क्रमांक योजना / वादा क्या फायदा मिलेगा
1लक्ष्मी भंडार योजनामहिलाओं को ₹1,500 (सामान्य) और ₹1,700 (SC/ST) हर महीने
2 युवा साथी योजनाबेरोजगार युवाओं को ₹1,500 प्रति माह
3 कृषि बजट₹30,000 करोड़ से किसानों और खेती को मदद
4पक्का घरहर परिवार को पक्का मकान
5पाइप से पानीहर घर में साफ पीने का पानी
6स्वास्थ्य कैंपहर साल हर इलाके में फ्री हेल्थ कैंप
7स्कूल सुधारसरकारी स्कूलों की सुविधाएं बेहतर होंगी
8व्यापार हबबंगाल को बड़ा व्यापार केंद्र बनाया जाएगा
9पेंशन योजनाबुजुर्गों को पेंशन जारी और विस्तार
10नए जिले7 नए जिले और प्रशासन मजबूत

ममता बनर्जी के 10 वादे-

  1. लक्ष्मी भंडार योजना में बढ़ोतरी

ममता बनर्जी ने महिलाओं को मिलने वाली लक्ष्मी भंडार योजना में 500 रुपये की बढ़ोतरी का वादा किया है। पहले इस योजना में जनरल कैटगरी की महिलाओं को 1000 रुपये और एससी एसटी को 1200 रुपये हर महीने मिलते हैं। अब 1500 और 1700 रुपये देने की घोषणा की गई है।

  1. बंगालर युवा साथी योजना

बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद मिलती रहेगी।

  1. 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट

किसानों और भूमिहीन किसानों को सहायता दी जाएगी और खेती को मजबूत किया जाएगा।

  1. हर परिवार को पक्का घर

राज्य के सभी परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा।

  1. हर घर में पाइप से पानी

सभी घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचाया जाएगा।

  1. हर साल स्वास्थ्य कैंप (Duare Chikitsa)

हर ब्लॉक और शहर में साल में एक बार हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे।

  1. सरकारी स्कूलों का सुधार

सभी सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग और सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।

  1. पूर्वी भारत का व्यापार केंद्र बनेगा बंगाल

बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और व्यापार सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।

  1. बुजुर्गों को पेंशन

मौजूदा पेंशन जारी रहेगी और धीरे-धीरे सभी पात्र बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा।

  1. नए जिले और शहरी निकाय

राज्य में 7 नए जिले बनाए जाएंगे और प्रशासन को और मजबूत किया जाएगा।

बंगाल चुनाव: आपकी सीट पर किस-किस में मुकाबला? यहां देखिए प्रमुख उम्मीदवार की लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। राज्य में होने जा रहे चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच है। दोनों ही दल अपने ज्यादातर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर।