West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है। 293 सीटों के रुझान आने के बाद यह तय हो गया है कि बंगाल से सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार की विदाई होने वाली है। इस पर अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी है।
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भाजपा परिवार को शानदार चुनाव परिणामों पर हार्दिक बधाई। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और निर्णायक जीत वाकई उल्लेखनीय है। असम और पुडुचेरी के परिणाम विकास और सशक्त शासन में जनता के अटूट विश्वास को और भी पुष्ट करते हैं। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री के समर्पित प्रयासों के कारण के निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है।”
राघव चड्ढा ने दी जीत की बधाई
बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने आगे लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक दृष्टि और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के समर्पित प्रयासों के कारण एक मजबूत और अधिक विकसित भारत की आकांक्षा रखने वाले प्रत्येक नागरिक की जीत।”
बता दें कि पश्चिम बंगाल में एक नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। विधानसभा चुनाव में BJP प्रचंड बहुमत हासिल करती हुई नजर आ रही है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने दोहरा शतक लगा दिया है। यानी बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बन रही है। ममता बनर्जी की TMC ने 85 सीटों पर लीड बना रखी है। कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट फ्रंट (CPIM, ISF और अन्य) 2 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है।
भवानीपुर में ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दोनों काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं, बाहर भारी फोर्स तैनात है। सभी बड़े अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें…
