गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा दर्ज धनशोधन के एक नए मामले से जुड़ी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उसकी यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दी।
CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने आजम खान की याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से 16 नवंबर को एक खंडपीठ के समक्ष इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से 16 नवंबर को ही आजम खान की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने को भी कहा।
कपिल सिब्बल ने क्या दलीलें दीं?
आजम खान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दुर्भावनावश ईडी की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्हें रिहा किया जाने वाला था, तभी गिरफ्तार कर लिया गया। कपिल सिब्बल ने कहा, ”वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि मैं (आजम खान) चुनाव के दौरान जेल में रहूं।”
आजम खान के वकील ने बताया था कि 78 वर्षीय सपा नेता को जौहर ट्रस्ट से जुड़े धनशोधन मामले के सिलसिले में एक नवंबर को गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया था। कथित दोहरे पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल से जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद ईडी ने 31 अक्टूबर को धनशोधन के इस मामले में आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें: ‘याद रहे जब वक्त बदल जाता है तो…’, आजम खान पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बोले अखिलेश यादव
