Markandey Katju News: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्केंडेय काटजू ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका का करियर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो सौरव दास और आशुतोष रांका एक हफ्ते के लिए जेल गए थे, अब ये लोग जेल जाने से डरते हैं।
मार्केंडेय काटजू ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में सीजेपी नेताओं के पीस बॉन्ड साइन करने की तुलना माफीनामे से भी की। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने पीस बॉन्ड दिया है, उनका करियर खत्म हो चुका है। इन पर जनता भरोसा नहीं करेगी और इनकी इमेज भगोड़े जैसी बन गई है। ये आपको याद होगा जब अंग्रेजी शासन था तब अधिकारी लोग जिस को गिरफ्तार करते थे, उससे कहते थे तुम माफी मांग लो, हम छोड़ देंगे वरना तुम सड़ो काला पानी में। जो माफीनामा लिखते थे, तो उनको तो करियर खत्म हो जाता था। अब जनता ऐसे लोगों पर कभी विश्वास करेगी।”
ये लोग जेल जाने से डरते हैं- मार्केंडेय काटजू
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने कहा, “पीस बॉन्ड का मतलब यह हुआ कि आपने ये अंडरटेकिंग दे दी कि आप कोई आंदोलन नहीं करेंगे, क्योंकि आपने अगर आंदोलन किया तो पुलिस कहेगी कि आप शांति भंग कर रहे हैं। आपने अपना पीस बॉन्ड का उल्लंघन किया है और आपको लंबे समय के लिए जेल में डाल दिया जाएगा। अभी तक तो सौरव दास और आशुतोष रांका एक हफ्ते के लिए जेल गए थे, अब ये लोग जेल जाने से डरते हैं। लिहाजा अब सीजेपी खत्म हो चुकी है। इनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है, पीस बॉन्ड साइन करने के बाद अब ये लोग खत्म हो गए हैं।”
सीजेपी नेताओं ने साइन किए पीस बॉन्ड
आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। दोनों पर आरोप था कि वे जंतर-मंतर पर लगे बैरिकेड्स फांदकर अंदर घुस गए थे। 14 अक्टूबर को उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी थी। हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन दोनों को जमानत दे दी थी।
यह भी पढ़ें: ‘जब कश्मीरी पंडितों पर जुल्म हुआ तब…’, मार्कंडेय काटजू बोले- सेकुलरिज्म एकतरफा नहीं हो सकता
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने कहा है कि सेकुलरिज्म एक तरफा नहीं हो सकता और इसे दो तरफा ही होना चाहिए। काटजू ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर कहा है कि जब भी मुसलमान पर जुल्म होता है तब उनकी आवाज इसके खिलाफ उठती है पर जब कश्मीरी पंडितों पर जुल्म हुआ तब भारत के सभी मुसलमानों के मुंह पर ताला लगा हुआ था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
