West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में दोनों चरणों की वोटिंग हो चुकी है। चार मई को नतीजे आने वाले हैं। इन नतीजों से पहले आरजेडी सांसद मनोज झा का एक बयान चर्चा में आ गया है। उनकी तरफ से चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए गए हैं, उनके रवैये को लेकर आपत्ति जताई गई है।

मनोज झा ने कहा, “चुनाव आयोग से आप क्या उम्मीद करते हैं, क्या वो कभी सामने से बोलेगा कि हम पक्षधर हो चुके हैं। जिस दिन चुनाव खत्म हुए थे, मैंने तो सीईसी के कुछ विजुएल्स देखे। उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि Mission Accomplished। चुनाव निष्पक्ष हुए, इस बात को लेकर नहीं बल्कि इसलिए कि जो कहा गया, वो हमने कर दिखाया। और कहा से क्या कहा गया था, ये भी बहुत स्पष्ट है।”

ममता बनर्जी ने क्या आरोप लगाया?

टीएमसी ने भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जमीन पर उतर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने एग्जिट पोल को भी नकार दिया है। ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आखिरी दांव खेल दिया है। अगर सही आंकड़े जारी होते तो शेयर बाजार धराशायी हो जाते। एग्जिट पोल बीजेपी के कार्यालय से हैं। ये आंकड़े मनगढ़ंत हैं और टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए बनाए गए हैं। हम 2026 में 226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। मुझे मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। मैं अपने उम्मीदवारों से मतगणना के दौरान अपनी-अपनी सीटों की रक्षा करने का आग्रह करती हूं। मैं भी ऐसा ही करूंगी। उन्होंने मतगणना केंद्रों के रास्ते में ईवीएम बदलने की योजना बनाई है। जब तक मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न कहूं, तब तक वोट काउटिंग रूम को न छोड़ें। शांति बनाए रखें, मुझ पर भरोसा रखें। निश्चिंत रहें, केवल टीएमसी ही सत्ता में आ रही है।

बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी ने भी ममता के आरोपों पर पलटवार किया है। बंगाल BJP बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा- ममता बनर्जी अपनी हार पचा नहीं पा रही हैं। उन्होंने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की होगी इसीलिए वह यह ड्रामा कर रही हैं। पश्चिम बंगाल के लोग उनके इस ड्रामे को अच्छी तरह जानते हैं।

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

इस पूरे घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हुई है। वो पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन उसने ममता के समर्थन में बात की है। आप प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि इस बार का चुनाव सीएम ममता बनर्जी और सीईसी ज्ञानेश कुमार के बीच है। चुनाव आयोग तो बीजेपी का नकाब पहनकर टीएमसी का मुकाबला कर कहा था।

ये भी पढ़ें- 294 सीटों का ट्रेंड बता रहा 4 मई को बंगाल में किसे फायदा