40 साल के शख्स ने कुत्ते के साथ किया गंदा काम, हो गई 6 महीने की जेल
यहां एक 40 साल के शख्स ने कुत्ते के साथ गंदा काम किया है। जिसके बाद उसे 6 महीने के लिए जेल भजे दिया गया है। इस शख्स ने पिछले साल जुलाई में एक आवारा कुत्ते का यौन शोषण किया था। अदालत ने अब इसपर फैसला सुनते हुए शख्स को 6 महीने की कैद की सजा दी है।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल के शख्स ने कुत्ते के साथ गंदा काम किया है। जिसके बाद उसे 6 महीने के लिए जेल भजे दिया गया है। इस शख्स ने पिछले साल जुलाई में एक आवारा कुत्ते का यौन शोषण किया था। अदालत ने अब इसपर फैसला सुनते हुए शख्स को 6 महीने की कैद की सजा दी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले के आरोप में यहां की एक अदालत ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को छह महीने कैद की सजा सुनाई है। सोमवार को जारी आदेश में ठाणे के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट वी पी खांदरे ने आरोपी विजय चालके को दोषी ठहराते हुए छह महीने साधारण कैद की सजा सुनाई। आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत अपराध के लिये 1050 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियोजन के मुताबिक आरोपी ने जुलाई 2020 में सड़क से एक कुत्ते को पकड़कर उसका यौन उत्पीड़न किया। मजिस्ट्रेट ने इस मामले में शिकायतकर्ता की गवाही को मानते हुए आरोपी को सजा सुनाई। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कोई मामला सामने आया है। इससे पहले भी इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाले एक नहीं कई मामले सामने आ चुके हैं।
इससे पहले मुंबई के पोवई स्थित गैलेरिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 8 साल की ‘नूरी’ नाम के मादा कुत्ते के साथ दरिंदगी की गई थी। हैवानियत का स्तर इतना भयावह था कि उसके गुप्तांग में 11 इंच की लकड़ी डाली गई थी। इसके बाद पोवई पुलिस थाने में घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और पशु क्रूरता सुरक्षा अधिनियम 1960 के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।