तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लंदन में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीनाथ रेड्डी के रूप में हुई है। वह करीब 14 साल पहले उच्च शिक्षा के लिए लंदन गया था।
पूरा मामला क्या है?
पुलिस के मुताबिक, श्रीनाथ अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। श्रीनाथ के पिता ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से उनके बेटे का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 22 जून की रात उनकी श्रीनाथ से सामान्य बातचीत हुई थी। उस दिन वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुआ था।
पुलिस जांच हुई शुरू
अब सवाल यह है कि सामान्य बातचीत के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि श्रीनाथ ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस इसी पहलू की जांच कर रही है। परिवार के एक रिश्तेदार भी लंदन में रहते हैं। उन्होंने ही श्रीनाथ रेड्डी को उसके कमरे में मृत अवस्था में पाया।
कई छात्रों ने विदेश में गंवाई जान
यह पहली बार नहीं है जब विदेश में पढ़ाई कर रहे किसी भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हो। इससे पहले भी ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अलग-अलग कारणों से विदेश में पढ़ाई कर रहे कई भारतीय छात्रों की जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ें– जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप
