तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सरकारी नौकरियों में डायरेक्ट नियुक्ति के लिए उम्र सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार के बयान के अनुसार सीएम विजय ने सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए ऊपरी उम्र सीमा को मौजूदा नियमों से 5 साल बढ़ाने का आदेश दिया है।

ऊपर दी गई उम्र सीमा में बढ़ोतरी रिज़र्व्ड कैटेगरी (BC, BC(M), MBC और DNC, SC, ST) और बेसहारा विधवाओं के लिए मौजूदा उम्र में छूट के अलावा होगी।

ग्रुप 1 परीक्षा के लिए क्या है उम्र?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 32 से बढ़ाकर 37 साल कर दी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए उम्र सीमा 37 से बढ़ाकर 42 कर दी गई है। सामान्य वर्ग के दिव्यांगों के लिए उम्र सीमा 42 से बढ़ाकर 47 और आरक्षित वर्ग के लिए 47 से 52 कर दी गई है।

ग्रुप 2 और ग्रुप 2A एग्जाम के लिए क्या है उम्र सीमा?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र की सीमा 30 से बढ़कर 35 साल कर दी गई है और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी उम्र की लिमिट नहीं है। सामान्य वर्ग के दिव्यांगों के लिए ऊपरी उम्र की लिमिट 40 से बढ़ाकर 45 कर दी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए कोई ऊपरी उम्र की लिमिट नहीं है।

इसी तरह ग्रुप 4 एग्जाम के लिए 3 कैटेगरी में उम्र की लिमिट अलग-अलग बढ़ाई गई है।

ग्रुप 4 एग्जाम – हायर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र की लिमिट 30 से बढ़ाकर 35 साल की जा रही है। आरक्षित वर्ग के लिए कोई ऊपरी उम्र की लिमिट नहीं है।

ग्रुप 4 एग्जाम – जिनके पास हायर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन नहीं है (BC, BCM, MBC, DNC)

सामान्य वर्ग के लिए 30 से बढ़ाकर 35 साल और आरक्षित वर्ग के लिए 32 से बढ़कर 37 साल उम्र सीमा कर दी गई है। दिव्यांग लोगों में सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा 40 साल से बढ़ाकर 45 और आरक्षित वर्ग के लिए 42 साल से बढ़ाकर 47 साल की जा रही है।

SC, ST और बेसहारा विधवाओं के लिए क्या है उम्र सीमा?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 30 साल से बढ़ाकर 35 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों लिए उम्र सीमा 35 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई है। दिव्यांग लोगों मे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 40 साल से बढ़ाकर 45 साल कर दी गई है और आरक्षित वर्ग के लिए 42 साल से बढ़ाकर 50 की जा रही है।

पांच साल के लिए लागू रहेंगे नियम

उम्र सीमा में यह बढ़ोतरी आज (30.10.2026) से पांच साल के लिए लागू रहेगी। सरकार ने यह भी बताया है कि इस आदेश से तमिलनाडु के हजारों कैंडिडेट्स और युवाओं को बहुत फायदा होगा, जिनकी उम्र सीमा खत्म होने वाली है।

‘जानबूझकर नहीं किया था’, विधानसभा में विवादित इशारे पर CM जोसेफ विजय ने दी सफाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में अपने विवादित जॉ जेस्चर (विवादित इशारे) को लेकर सफाई दी। मंगलवार को उन्होंने हा कि भाषण के दौरान उनका यह हावभाव अनजाने में हुआ था और उनका मकसद किसी की व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।