Assembly Election: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक हफ्ता बचा है। इस बीच दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्होंने पिछले 16 दिनों में लगभग 100 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार किया है और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बंगाल में बीजेपी के सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा, “राज्य की जनता टीएमसी की गुंडागर्दी को राज्य से मिटा देगी, राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में बदलाव आएगा।”

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, बंगाल में भी 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। तमिलनाडु, बंगाल, असम, पुड्डुचेरी और केरल राज्यों के लिए चुनाव के अतीजे 4 मई 2026 को आएंगे।

Live Updates
14:18 (IST) 17 Apr 2026

पश्चिम बंगाल में बदलाव देखने को मिलेगा- हिमंता

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "यह निश्चित है कि इस बार पश्चिम बंगाल में बदलाव देखने को मिलेगा।"

13:35 (IST) 17 Apr 2026

आज बंगाल पूरी तरह कर्ज में डूबा हुआ है- फड़नवीस

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "आज अगर हम बंगाल के युवाओं का भविष्य संवारना चाहते हैं तो उद्योगों का आना जरूरी है। एक समय बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल था आज बंगाल पूरी तरह कर्ज में डूबा हुआ है।"

13:25 (IST) 17 Apr 2026

बीजेपी पर DMK नेता RS भारती ने लगाए गंभीर आरोप

DMK नेता RS भारती ने चन्नई में कहा- चुनावों में अब सिर्फ़ 4-5 दिन ही बचे हैं और डीएमके गठबंधन को मिल रहा समर्थन लगातार बढ़ रहा है, इसलिए BJP के सदस्य 10,000 रुपये के चेक देने का वादा करके लोगों की वोटर ID की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। हमने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

13:23 (IST) 17 Apr 2026

पलानीस्वामी ने संकागिरी में किया प्रचार

तमिलनाडु में एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने संकागिरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक जमा हुए।

https://twitter.com/ANI/status/2045040612853047624

12:16 (IST) 17 Apr 2026

यह लड़ाई तमिलनाडु और दिल्ली के बीच- उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "यह लड़ाई तमिलनाडु और दिल्ली के बीच है। वे हमारी मांग के अनुसार धनराशि जारी नहीं करते और हमें धोखा दे रहे हैं। हमने शायद किसी कट्टर समर्थक को देखा हो लेकिन क्या आपने कभी किसी अंधभक्त को देखा है? वे कहते हैं कि परिसीमन के अनुसार यह 59 होना चाहिए लेकिन इसे केवल 47 पर ही निर्धारित किया गया है।"

11:26 (IST) 17 Apr 2026

Elections 2026 LIVE: AIADMK गठबंधन का घोषणापत्र

तमिलनाडु चुनावों के लिए AIADMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के घोषणापत्र पर भाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा, "AIADMK ने एक घोषणापत्र जारी किया है जिसमें तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा है कि गांजा विरोधी टास्क फोर्स सीधे उनके नियंत्रण में होगी। हमने तमिलनाडु में जीरो FIR दर्ज करने, त्वरित अदालतों, POCSO मामलों के लिए अदालतों और 60 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का उल्लेख किया है। तमिलनाडु में पिछले 8 महीनों से कोई DGP नहीं है; उनके पास केवल कार्यवाहक DGP हैं। पलानीस्वामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद, कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक सक्षम DGP का होना आवश्यक है।"

10:33 (IST) 17 Apr 2026

टीएमसी विधायक से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक देबाशीष कुमार से जुड़े दो परिसरों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी शुरू की। छापेमारी का कारण तत्काल ज्ञात नहीं हो सका। कुमार को कथित भूमि धोखाधड़ी मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में कई बार तलब किया था।

10:01 (IST) 17 Apr 2026

स्टालिन की ताकत एक कार्यकर्ता से भी कम- पलानीस्वामी

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और एआईएडीएमके महासचिव पलानीस्वामी ने पल्लाडम में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "जयललिता के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके ने संसद में 33% आरक्षण लागू करने की मांग उठाई थी। आज प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा और संसद में महिलाओं के अधिकारों को स्थापित करने के लिए 33% आरक्षण लागू करने को औपचारिक रूप दे रहे हैं। स्टालिन ने इसके विरोध में काली कमीज पहनी है। उन्होंने सभी सदनों में काला झंडा फहराने को कहा है। अभी तक किसी भी सदन में काला झंडा नहीं फहराया गया है। स्टालिन की ताकत एक कार्यकर्ता से भी कम है।"

09:42 (IST) 17 Apr 2026

विधेयक का विरोध करने वालों को महिलाएं और देश माफ नहीं करेंगे- भाजपा उम्मीदवार

महिला आरक्षण विधेयक पर खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्हें धन्यवाद देने के लिए आज खड़गपुर में महिलाओं की रैली निकाली जाएगी। इस विधेयक का विरोध करने वालों को महिलाएं और देश माफ नहीं करेंगे।"

09:13 (IST) 17 Apr 2026

Elections 2026 LIVE: सुप्रीम कोर्ट का निर्वाचन आयोग को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ जिन मतदाताओं की अपील अपीलीय न्यायाधिकरणों द्वारा स्वीकार कर ली गई हैं, उनके नाम शामिल करते हुए पूरक संशोधित मतदाता सूची जारी की जाए। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने 13 अप्रैल को पारित आदेश में स्पष्ट किया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनकी अपील अपीलीय न्यायाधिकरणों के समक्ष केवल लंबित रहने मात्र से उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता।

08:36 (IST) 17 Apr 2026
कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने चुनाव आयोग के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश की

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "भाजपा ने चुनाव आयोग के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश की। एसआईआर एक अच्छी बात है लेकिन इसे यहां गलत और कम समय में लागू किया गया। बंगाल जैसे राज्य में इसे एक साल के भीतर लागू किया जाना चाहिए था। इससे लोगों को समय मिल जाता। कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही यह लड़ाई लड़ी है; हमने चुनाव से पहले भी यह लड़ाई लड़ी और चुनाव खत्म होने के बाद भी इसे जारी रखेंगे।"

08:31 (IST) 17 Apr 2026
टीएमसी को कम से कम एक चौथाई काम भी कर के दिखाना चाहिए- अग्निमित्रा पॉल

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "टीएमसी को कम से कम एक चौथाई काम भी कर के दिखाना चाहिए जितना मैंने जनता के कल्याण के लिए किया है।"

08:26 (IST) 17 Apr 2026

Assembly Elections 2026 LIVE: स्टालिन की केंद्र सरकार को चेतावनी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली तमिलनाडु के जुझारू जज्बे को नहीं देखना चाहती।

22:48 (IST) 16 Apr 2026

Assembly Elections 2026 LIVE: बीजेपी प्रत्याशी ने लगाया टीएमसी पर गंभीर आरोप

कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह ने कहा, "कोलकाता पोर्ट क्षेत्र में लोग लंबे समय से सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 15 वर्षों तक स्थानीय विधायक ने केवल अपने निजी लाभ पर ध्यान केंद्रित किया और गरीबों की उपेक्षा की। इस बार मतदाता इन मुद्दों पर बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। परिवार और कार्यकर्ताओं के मजबूत समर्थन से चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से चल रहा है। पहले बाहरी और विस्थापित मतदाताओं ने बड़ी जीत दिलाई थी, लेकिन अब माहौल बदल गया है। हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय आहत हैं और मतदाता अपना विरोध जताने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।"

22:46 (IST) 16 Apr 2026

Assembly Elections 2026 LIVE: अलीपुरद्वार में चुनाव प्रचार में पहुंची ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भाबानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में चुनाव प्रचार कर रही हैं।

20:15 (IST) 16 Apr 2026

Assembly Elections 2026 LIVE: उदयनिधि स्टालिन ने किया चुनाव प्रचार

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र से डीएमके उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन और पूर्व मुख्यमंत्री और बोदिनायक्कनूर विधानसभा क्षेत्र से डीएमके उम्मीदवार ओ पन्नीरसेल्वम ने थेनी में चुनाव प्रचार किया।

17:14 (IST) 16 Apr 2026

Assembly Elections 2026 LIVE: बंगाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर आक्रामक चुनाव प्रचार के बीच आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दार्जिलिंग जिले के बतासी गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

15:01 (IST) 16 Apr 2026

Assembly Elections LIVE: भाजपा बंगाल में निश्चित रूप से सरकार बनाएगी- हिमंता बिस्वा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "भाजपा बंगाल में निश्चित रूप से सरकार बनाएगी। बीजेपी शासित राज्यों में जिनमें असम भी शामिल है, जहां भाजपा पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है, मांस पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।"

14:19 (IST) 16 Apr 2026

महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को जोड़कर भारत को बांटने की कोशिश- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माथाभंगा में एक चुनावी रैली में कहा, "महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयकों को जोड़ना मतदाताओं के नाम हटाने और एनआरसी लागू करने की साजिश है। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को जोड़कर भारत को बांटने की कोशिश की जा रही है।

14:17 (IST) 16 Apr 2026

ममता दीदी राम नाम और दुर्गा पूजा से चिढ़ती हैं- योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जिस तरह ममता दीदी राम नाम और दुर्गा पूजा से चिढ़ती हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी चिढ़ थी। दो इंजन वाली सरकार बनी। अब अयोध्या में भगवान राम का विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बन चुका है। क्या कांग्रेस इसे रोक सकती थी? क्या समाजवादी पार्टी इसे रोक सकती थी? क्या टीएमसी इसे रोक पाएगी? यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही सुनिश्चित कर सकते हैं। अगर मोदी हैं तो यह संभव है। सिर्फ भाजपा ही यह सुनिश्चित कर सकती है कि कोई दंगा नहीं होगा, कोई कर्फ्यू नहीं लगेगा। लेकिन, हम गायों की हत्या नहीं होने देंगे और हम हिंदुओं को विभाजित नहीं होने देंगे।"

13:49 (IST) 16 Apr 2026

महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों के लिए चुनाव

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) की नौ सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 12 मई को होंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, नौ सदस्यों का कार्यकाल 13 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है जिसके कारण चुनाव कराना आवश्यक हो गया है।

13:39 (IST) 16 Apr 2026

Assembly Elections LIVE: उदयनिधि स्टालिन ने किया परिसमन का विरोध

डीएमके की यूथ विंग के सेक्रेटरी उदयनिधि स्टालिन ने गुरुवार को काली शर्ट पहनकर पार्टी के प्रत्याशियों का विचार किया। उन्होंने काली शर्ट परिसीमन के विरोध में पहनी।

उन्होंने कहा - केंद्र सरकार चुनाव वाले राज्य तमिलनाडु में लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, ताकि संसद में परिसीमन विधेयक पारित किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि लोगों को इस परिसीमन का विरोध करना चाहिए क्योंकि इसे जनसंख्या के आधार पर लागू किया जाएगा, जिससे राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या कम हो जाएगी।

12:48 (IST) 16 Apr 2026

Elections LIVE: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज

विधानसभा चुनाव में एक हफ्ते बचे हैं जिसके पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक की प्रति जलाई और इसके विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू करने के लिए काला झंडा फहराया। काले वस्त्र पहने डीएमके नेता ने गुरुवार को नमक्कल में अपना चुनाव प्रचार किया।

11:46 (IST) 16 Apr 2026

उदयनिधि स्टालिन ने जलाई प्रस्तावित परिसीमन विधेयक की प्रति

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में उसकी एक प्रति जला दी।

11:31 (IST) 16 Apr 2026

पलानीस्वामी का कोयंबटूर में चुनाव प्रचार

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए कोयंबटूर में चुनाव प्रचार किया।

10:59 (IST) 16 Apr 2026

Elections LIVE: अब विसर्जन का समय है- समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "मुख्यमंत्री बहुत कुछ कह रही हैं। उनके बयानों का आज पश्चिम बंगाल की जनता पर कोई असर नहीं है। जनता ने उन्हें नकार दिया है। टीएमसी खत्म हो चुकी है, जो आप देख रहे हैं वह बस एक जीवित जीवाश्म है। अब विसर्जन का समय है।"

10:11 (IST) 16 Apr 2026

Elections LIVE: चेन्नई स्थित एमएनएम मुख्यालय पर काला झंडा फहराया गया

तमिलनाडु: प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन के तहत चेन्नई स्थित एमएनएम मुख्यालय पर काला झंडा फहराया गया।

09:53 (IST) 16 Apr 2026

बंगाल में स्थिति भाजपा के पक्ष में जा रही- कवि विष्णु

पश्चिम बंगाल चुनाव पर भाजपा नेता कवि विष्णु ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "बंगाल में स्थिति तेजी से बदल रही है और भाजपा के पक्ष में जा रही है। हमने जमीनी स्तर पर इसका पूरा निरीक्षण किया है। 'मां, माता, मनुष्य' हर कोई बदलाव चाहता है। लोग चाहते हैं कि बंगाल की संस्कृति संरक्षित रहे और यह प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।"

09:49 (IST) 16 Apr 2026

Assembly Elections LIVE: करुणानिधि की बेटी सेल्वी प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल

डीएमके के दिवंगत वरिष्ठ नेता एम करुणानिधि की बेटी सेल्वी करुणानिधि केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ डीएमके के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

09:44 (IST) 16 Apr 2026

Elections LIVE: राज्य की खोई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करें- बंगाल के राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य की खोई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने को कहा। उन्होंने लोगों से, खासकर युवाओं से सकारात्मक बदलाव में भागीदारी कर राज्य की ताकत को पुनर्स्थापित करने की अपील की।