Tamil Nadu News: तमिलनाडु में टीवीके की नई सरकार बनने का रोड़ा आखिरकार अब खत्म हो गया है। अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय ने एक फिर शुक्रवार देर शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुलाकात करने पहुंचे हैं और सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

तीन दिन बाद टीवीके को CPI, CPI(M) और VCK का साथ इसके बाद TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय 9 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले जोसेफ विजय बुधवार और गुरुवार को राज्यपाल से मिले थे, तब राज्यपाल ने बहुमत जुटाने के लिए कहा और वापस भेज दिया था। इसके बाद टीवीके कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

टीवीके को किन दलों का मिला समर्थन?

अंतत: विजय ने बहुमत साबित करने वाले जादुई आंकड़े को छू लिया है यानी उन्हें कांग्रेस के अलावा वीसीके, सीपीई, सीपीआई (एम) ने अपना समर्थन दे दिया है। इन पार्टियों के पास दो-दो विधायक हैं, यानी 6 विधायकों का समर्थन उन्हें मिल गया है।

CPI, CPI(M) और VCK ने पार्टी को समर्थन देने की खबरों के बीच TVK के कार्यकर्ता और समर्थक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया।

TVK नेता कामराज ने पुष्टि करते हुए कहा, “TVK को पूर्ण बहुमत मिलने वाला है। विजय शाम 4:30 बजे गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि CPI, CPI(M) और VCK ने सरकार बनाने और विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता के जनादेश को स्वीकार कर लिया है।”

अब टीवीके के पास अपने 107 विधायक और कांग्रेस के 5 विधायक के अलावा, वीसीके के दो, सीपीआई के दो और सीपीआई (एम) के दो विधायकों का समर्थन है। यानी उसके पास अब 118 विधायकों का समर्थन है।

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 23 अप्रैल को हुआ था और चार मई के दिन आए रिजल्ट में टीवीके ने अपने सभी प्रतिद्वदियों को पीछे छोड़ दिया और 108 सीटें हासिल की, इनमें जोसेफ विजय की दो सीटें भी शामिल हैं। विजय ने इस चुनाव में पेराम्बुर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सीटों पर जीत दर्ज की है। यानी उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। जबकि एमके स्टालिन की डीएमके को 59 सीटें, एआईडीएमके को 47, कांग्रेस को पांच, पीएमके को चार आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसके को दो-दो सीटें और भाजपा को महज एक सीट मिली।

यह भी पढ़ें: कौन हैं राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर? जिन्होंने अभिनेता विजय को सरकार बनाने के लिए फिलहाल नहीं दिया न्योता

टीवीके प्रमुख विजय के तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने के रास्ते में अप्रत्याशित रूप से विराम लग गया है। ऐसा इस वजह से क्योंकि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सरकार बनाने के लिए किसी भी निमंत्रण से पहले पार्टी से बहुमत समर्थन का दस्तावेज लाने पर जोर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें