तमिलनाडु के त्रिची में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक गोदभराई कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद और टीवीके विधायक आमने-सामने आ गए, मामला महज पहले दीप जलाने को लेकर था। इस दौरान विजय सरकार के एक मंत्री भी मौजूद थे।
टीवीके थिरुवेरुम्बुर के विधायक नवलपट्टू विजी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद क्रिस्टोफर तिलक के बीच मानव संसाधन एवं संचार मंत्री एस रमेश की मौजदगी में खुलेआम बहस देखने को मिली।
सरकारी गोद भराई का कार्यक्रम में बहस
सोमवार को त्रिची में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित सरकारी गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस दौरान, मंत्री और कई गणमान्य नेताओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक दीप जलाने से होना था,
इस दौरान सबसे पहले मंत्री एस. रमेश ने दीप प्रज्वलित किया, उसके बाद जिला कलेक्टर प्रतीक दयाल और टीवीके मुसिरी विधायक विग्नेश ने दीप जलाया। हालांकि जब अगले व्यक्ति की दीप जलाने की बारी आई तो टीवीके थिरुवेरुम्बुर के विधायक नवलपट्टू विजी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद क्रिस्टोफर तिलक इस बात को लेकर भिड़ गए कि दोनों में से पहले दीप कौन जलाएगा।
सांसद के हाथ से छिनी मोमबत्ती
प्रोटोकॉल का पालन न होने से नाराज होकर टीवीके विधायक ने कांग्रेस सांसद के हाथ से मोमबत्ती छीन ली, इस पर कांग्रेस सांसद और वो बहस करने लगे। हालांकि मंत्री एस रमेश ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। इसके बाद टीवीके विधायक नवलपट्टू विजी ने पहले दीप जलाया।
मंत्री ने विवाद से इनकार किया
TOI के मुताबिक, मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए एस रमेश ने कहा, “विधायक ने सिर्फ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले दीप जलाना चाहा। टीवीके और कांग्रेस या किसी अन्य गठबंधन सहयोगी के बीच कोई विवाद नहीं है।”
डीएमके ने की आलोचना
इस मामले में डीएमके नेता भी कूद पड़े और घटना की आलोचना की। डीएमके राज्यसभा सांसद पी.विल्सन ने एक्स पर कहा, “क्या अल्पसंख्यक समुदाय के सांसद को यही सम्मान और गरिमा दी जाती है? विधायक को किसने यह अधिकार दिया कि वह एक ईसाई को सरकारी कार्यक्रम में दीप जलाने के रोके?”
यह भी पढ़ें: दो सीट, चार दिन और सीएम विजय का तूफानी प्रचार… तमिलनाडु उपचुनाव में क्यों दांव पर है TVK की साख?
तमिलनाडु में दो विधानसभा उपचुनावों के लिए मुख्यमंत्री आम तौर पर चार दिन कैंपेन नहीं करते लेकिन सीएम सी जोसेफ विजय ने ऐसा किया है। 6 अक्टूबर को मदुरंतकम और धारापुरम में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय ने दो पब्लिक रैलियों को संबोधित किया और दो रोड शो भी किए। रोड शो मदुरंतकम के 30 से ज्यादा गांवों से होकर 45 किमी का सफर तय किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
