ताज़ा खबर
 

Tamil Nadu Election Results 2021 Constituency-wise: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम, जानें किस सीट पर किसे मिली जीत

Tamil Nadu (TN) Election Results 2021 Constituency-wise, Seat-wise Winners List: तमिलनाडु की 234 की सीटों पर एक ही चरण में मतदान करवाया गया था। यहां AIADMK के साथ भाजपा और DMK के साथ कांग्रेस चुनावी मैदान में थी।

Tamilnadu assembly electionतमिलनाडु चुनाव परिणामः जानें किस सीट पर किसके सिर बंधा जीत का सेहरा।

Tamil Nadu Election Results 2021 Constituency-wise: तमिलनाडु की कुल 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान संपन्न हो गए थे। 6 अप्रैल को यहां वोटिंग हुई थी। राज्य में वर्तमान में AIADMK की सरकार है। भाजपा और AIADMK यहां मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन है। राज्य में किसी भी पार्टी की सरकार बनने के लिए 118 सीटों की जरूरत है।

चुनाव से पहले सीवोटर ने सर्वे किया था। इसके मुताबिक राजद्य में कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन को 161 से 169 सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं एनडीए (AIADMK) को 53 से 61 सीटें मिलने का अंदाजा लगाया गया था। इस हिसाब से ओपिनियन पोल में राज्य में एमके स्टालिन के डीएमके+कांग्रेस की सरकार बन रही थी। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां डीएमके सरकार बनाती दिख रही थी। एबीपी सी-वोटर के सर्वे में डीएमके अलायंस को 160-172 और एआईडीएमके अलायंस को 58 से 70 सीटें मिलने की संभावना जताई गई।

बता दें कि इस बार राज्य में कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम भी चुनाव लड़ रही है। हालांकि ओपिनियन पोल के मुताबिक उनकी पार्टी कुछ खास प्रदर्शन करती दिखाई नहीं दे रही थी। कमल हासन कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़े हैं। वीके शशिकला की पार्टी अम्मा मक्कल मनेत्र कझगम भी मैदान में है। असदुद्दीन ओवैसी ने एएमएमके के साथ गठबंधन किया है।

क्या था 2016 का परिणाम?
साल 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक को शानदार जीत हासिल हुई थी। AIADMK ने 134 तो विपक्षी डीएमके ने 89 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी के साथ जयललिता रेकॉर्ड छठीं बार मुख्यमंत्री बन गई थीं। जयललिता ने बीमार होने के बाद पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया था। शशिकला के जेल जाने के बाद पलानिस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बने।

Next Stories
1 Election Results 2021: कोविड के मद्देनजर इस बार मतगणना के लिए खास इंतजाम
2 नवजोत सिंह सिद्धू मौकापरस्त, ज्वाइन कर सकते हैं AAP- पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का निशाना
3 कोरोना टास्क फोर्स की मोदी सरकार को सलाह, तुरंत लगाया जाए देशव्यापी लॉकडाउन
यह पढ़ा क्या?
X