तमिलनाडु में कब तक नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे, इस पर अभी सस्पेंस है। गुरुवार को सीनियर अधिवक्ता और कांग्रेस पार्टी के सांसद अभिषेक मुन सिंधवी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि राज्यपाल को तमिनलाडु की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि संवैधानिक मानदंड और परंपराएं सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सबसे बड़ी पार्टी को आमंत्रित करने का समर्थन करते हैं।
उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, “मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्यपाल के पास तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इसको लेकर कोई सवाल नहीं हो सकता। असल में कानून में, मिसाल में, परंपरा में, संवैधानिक संस्कृति में, संवैधानिक माहौल में… ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।”
‘किसी अन्य दल ने नहीं किया सरकार गठन का दावा’
अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा कि तमिलनाडु में किसी अन्य सियासी दल ने सरकार गठन का दावा पेश नहीं किया है । उन्होंने कहा, “किसी अन्य गठबंधन ने सरकार गठन का दावा तक नहीं किया है। सिर्फ सात-आठ सीटों की कमी है, इसके अलावा राज्यपाल यह शर्त भी रखेंगे कि 10-12 दिनों के भीतर बहुमत साबित करना होगा। तो फिर दिक्कत क्या है?”
क्या सुप्रीम कोर्ट जाएगी टीवीके?
तमिलनाड की स्थिति को ‘निंदनीय’ कहते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने संवैधानिक मानदंडों और मिसालों को कमज़ोर किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मानदंडों और मिसालों का इस तरह कमजोर करना अत्यंत निंदनीय है।
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या टीवीके तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है तो उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं बता सकता कि वो जाएंंगे या नहीं, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि सभी संवैधानिक और कानूनी रास्ते खुले हैं।”
यह भी पढ़ें: यहां पढ़िए तमिलनाडु की राजनीति से जुड़े पांच ताजा घटनाक्रम
तमिलनाडु में किसी पार्टी की सरकार होगी, कौन अगला मुख्यमंत्री होगा और कब नई सरकार का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। इन सवालों का जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं है। आइए आपको बताते हैं तमिलनाडु की राजनीति से जुड़े पांच ताजा घटनाक्रम…
