तमिलनाडु के चुनावी नतीजों के बाद वहां की राजनीति बदल चुकी है। अभिनेता से नेता बने विजय के शपथग्रहण पर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। कांग्रेस, लेफ्ट और अन्य पार्टियों के बाद अब वीसीके ने भी ऐलान किया है कि उसके सभी विधायक टीवीके सरकार का समर्थन करेंगे। वीसीके के समर्थन पत्र के साथ विजय ने राज्यपाल से मिलकर 120 विधायकों के समर्थन का पत्र दिया और सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। इसके चलते ही अब विजय 10 मई को सुबह 10 बजे तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। जोसेफ विजय के शपथग्रहण कार्यक्रम में लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

IUML-VCK ने दिया समर्थन

वीसीके के नेता थॉल थिरुमावलवन ने टीवीके के नेता अधव अर्जुन को पार्टी का समर्थन पत्र दिया है। इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी टीवीके को समर्थन पत्र दिया है। वीसीके से समर्थन पत्र मिलने के बाद अधव अर्जुन ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस, वामपंथी दलों और वीसीके को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी और विजय जनता के समर्थन से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव नतीजों में TVK की 107 सीटों पर जीत हुई, जबकि कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं। ऐसे में टीवीके के पास 112 विधायकों तक का आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं वामपंथी दलों ने भी समर्थन देने की पेशकश की थी। वहीं IUML और VCK के विधायकों ने टीवीके का समर्थन करने का ऐलान किया तो विजय के गठबंधन का आंकड़ा 120 पहुंच गया है। 234 वाली विधानसभा के लिहाज से उन्हें 118 के नंबर की जरूरत थी। इसीलिए अब विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

कैसे 120 तक पहुंचा आंकड़ा?

टीवीके: 107 (-1 क्योंकि विजय ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा)
कांग्रेस: ​​5
सीपीआई: 2
सीपीएम: 2
वीसीके: 2
आईयूएमएल: 2

Live Updates
22:32 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: विजय के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वे रविवार को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण करेंगे।

20:48 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: कल होगा जोसेफ विजय का शपथग्रहण

राज्यपाल से मिलकर जोसेफ विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। विजय ने राज्यपाल को 120 विधायकों के अपने पक्ष में होने का समर्थन पत्र भी दिया था। इसके चलते अब विजय 10 मई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

20:07 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: कांग्रेन ने दिया धोखा - DMK

डीएमके नेता ए सरवनन का कहना है, "विजय को बधाई, लेकिन कांग्रेस ने डीएमके को धोखा दिया है।"

20:06 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: इंडिया गठबंधन में नहीं कोई दरार - संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के बावजूद कांग्रेस द्वारा विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार गठन के लिए समर्थन देने को लेकर विपक्षी इंडिया ब्लॉक में कोई दरार नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में कोई दरार नहीं है और उन्होंने विश्वास जताया कि हम लोकसभा चुनावों में एक साथ रहेंगे।

19:09 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: सरकार बनाने का दावा पेश करने लोकभवन पहुंचे विजय

टीवीके प्रमुख विजय राज्यपाल अर्लेकर से मिलने और सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए चौथी बार लोक भवन पहुंचे।

17:54 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: डीएमके के साथ लेकिन... - वीसीके नेता का बड़ा बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वीसीके के थिरुमावलवन ने कहा, "हम अभी भी डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के साथ हैं, हमने राष्ट्रपति शासन से बचने के लिए टीवीके का समर्थन किया था।"

16:50 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: TVK चीफ विजय की पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ

टीवीके चीफ जोसेफ विजय के शपथ लेने और उनकी सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि वीसीके ने टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है।

14:09 (IST) 9 May 2026

टीटीवी दिनाकरन का टीवीके पर आरोप

टीटीवी दिनाकरन ने आरोप लगाया कि TVK ने विधायक कामराज के लेटर की फर्जी कॉपी गवर्नर के साथ शेयर की थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

13:32 (IST) 9 May 2026

हमारे विधायक टीवीके द्वारा सरकार गठन का समर्थन कर रहे हैं- सीपीआईएम

सीपीआईएम के महासचिव एमए बेबी ने कहा, “हमारे विधायक टीवीके द्वारा सरकार गठन का समर्थन कर रहे हैं। अब वीसीके को भी समर्थन पत्र भेजना था, जो अभी तक नहीं भेजा गया है। फैसला स्पष्ट है – जनता ने मौजूदा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया, विपक्ष को मंजूरी नहीं दी और लगभग एक नई पार्टी को सत्ता में ला दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है: या तो सबसे बड़ी पार्टी को आमंत्रित करें या चुनाव के बाद बने गठबंधन को भी आमंत्रित किया जा सकता है। तमिलनाडु के राज्यपाल समय-सिद्ध लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी कर रहे हैं। राज्यपाल यह जानना चाहते थे कि विजय बहुमत कैसे साबित करेंगे। मैं पूरी विनम्रता के साथ कहना चाहूंगा कि यह राज्यपाल का काम नहीं है। लोकसभा में किसी पार्टी के बहुमत की परीक्षा नहीं होती; यह सदन के पटल पर होती है। हम राज्यपाल को पत्र लिखकर सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध करेंगे। हमारे विधायक टीवीके द्वारा सरकार गठन का समर्थन कर रहे हैं। अब, वीसीके को भी समर्थन पत्र भेजना था, जो अभी तक नहीं भेजा गया है।”

12:11 (IST) 9 May 2026

राज्यपाल विधायकों की संख्या का प्रमाण मांगकर संकट पैदा कर रहें- पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी

तमिलनाडु की राजनीति पर वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, "मेरे अनुसार राज्यपाल को पहले ही दिन विजय को बुलाकर सरकार बनाने के लिए कहना चाहिए था। भले ही उन्हें बहुमत के जादुई आंकड़े से दस सीटें कम मिली हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। संवैधानिक परंपराओं के अनुसार यह स्थापित कानून है कि सबसे बड़ी पार्टी के नेता को बुलाया जाता है। उन्हें एक या दो सप्ताह के भीतर समर्थन जुटाकर एक स्थिर सरकार बनाने का समय दिया जाता है। यही प्रथा है और अतीत में भी ऐसा ही होता आया है। कभी-कभी मौका दिया जाता है, और व्यक्ति बहुमत हासिल करने में विफल रहता है, कभी-कभी, समय दिए जाने पर, वे इसे साबित कर देते हैं। याद रखें, अल्पमत सरकार भी तब काम कर सकती है जब अन्य सदस्य मतदान से दूर रहें। इसका सबसे अच्छा उदाहरण लोकसभा में नरसिम्हा राव की सरकार है, जो अल्पमत होने के बावजूद लंबे समय तक चली। अब समस्या यह है कि राज्यपाल विधानसभा की भूमिका निभाते हुए 118 या जो भी संख्या हो, उसका प्रमाण मांगकर संकट पैदा कर रहे हैं। यह पूरी तरह गलत है। इतने बड़े चुनाव के बाद, न तो नए चुनाव और न ही राष्ट्रपति शासन का सामना करना कोई नहीं चाहता। जनता ने अपना समर्थन दिया है। चुनावों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जिसमें अथाह जनादेश और घंटों का निवेश होता है। फिर वे कहते हैं कि जिस व्यक्ति के पास 108 या 110 सीटें हैं, उसे मौका नहीं दिया जाना चाहिए। ऐसा कभी नहीं हुआ है।"

11:58 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: वीसीके के नवनिर्वाचित विधायक का बयान

टीवीके को समर्थन देने के मुद्दे पर वीसीके के नवनिर्वाचित विधायक वन्नियारासु ने कहा, "पार्टी वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करेगी। हमारे नेता द्वारा लिया गया निर्णय पार्टी का रुख है। जनता ने शासन और सत्ता में हिस्सेदारी का सही अवसर दिया है। वीसीके हमेशा तमिलनाडु के कल्याण और अधिकारों के लिए खड़ी रहेगी। न तो पार्टी और न ही मैंने किसी की आलोचना व्यक्तिगत द्वेष से की है। हमारी आलोचना केवल राजनीतिक रही है। हम इसे स्वीकार नहीं करते हैं।"

10:58 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: वीसीके की अहम बैठक आज

वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन शनिवार को विजय की टीवीके पार्टी को समर्थन देने के संबंध में एक बैठक करेंगे। दो सीटों वाली वीसीके ने अभी तक राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा करते हुए औपचारिक पत्र नहीं सौंपा है।

10:26 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर का विपक्षी दलों पर निशाना

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जनता का समर्थन खो चुके राजनीतिक विरोधी अब जनता के जनादेश के बावजूद टीवीके प्रमुख विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मणिक्कम टैगोर ने टीवीके को छोटे दलों से बहुमत का आंकड़ा 118 तक पहुंचाने में देरी को स्वीकार किया और कहा, "सत्ता जनता के फैसले में देरी कर सकती है, लेकिन उसे हमेशा के लिए दबा नहीं सकती।"

10:25 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: पार्टी कार्यालय के बाहर जमा हुए टीवीके समर्थक

टीवीके समर्थक पार्टी कार्यालय के बाहर जमा हैं और विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का समर्थन कर रहे हैं। कोयंबटूर के एक पार्टी समर्थक का कहना है, “मुझे पूरा विश्वास है कि थलपति इस मौजूदा बाधा को पार करके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।”

10:23 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: चेन्नई के लिए रवाना हुए एआईएडीएमके विधायक

तमिलनाडु में चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए पुडुचेरी के एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे एआईएडीएमके विधायक चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।

10:16 (IST) 9 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: 117 विधायकों के नाम नहीं दे पाए विजय

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय के शपथग्रहण पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अभी तक विजय 117 विधायकों के नाम नहीं दे पाए हैं।

17:09 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: सीपीआई ने टीवीके को दिया समर्थन

तमिलनाडु के राजनीतिक घटनाक्रम पर सीपाआई महासचिव डी राजा ने कहा, ''TVK ने तमिलनाडु में सीपीआई, सीपीआई (मार्क्सवादी) और VCK से संपर्क किया था। हमारी पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद अपना रुख तय किया है। हमने TVK को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने पर सहमति जताई है। साथ ही हमने राज्यपाल से भी कहा है कि वे सबसे बड़ी पार्टी TVK के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।''

https://twitter.com/ANI/status/2052714413044670861

17:06 (IST) 8 May 2026
Tamil Nadu News LIVE: मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस की आलोचना की

‘हमने विजय के साथ गठबंधन करके अनैतिकता तो की है…’, मणिशंकर अय्यर ने की कांग्रेस की आलोचना, पढ़े पूरी खबर...

17:00 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: जोसेफ विजय को बहुमत

तमिलनाडु: आखिरकार मिल गया जोसेफ विजय को बहुमत, जानें किन दलों ने टीवीके को दिया अपना समर्थन...पढ़ें पूरी खबर....

16:24 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: टीवीके समर्थकों ने माया जश्न

TVK के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया। यह उत्सव सीपीआई, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और VCK द्वारा पार्टी को समर्थन दिए जाने की खबरों के बीच मनाया गया।

https://twitter.com/ANI/status/2052699153432813797

16:09 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: विजय फिर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

टीवीके नेता कामराज ने कहा, ''फिलहाल, TVK पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रही है। विजय शाम 4:30 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। हमें बहुत खुशी है कि सीपीआई, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) ने जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए सरकार बनाने और विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया है।''

https://twitter.com/ANI/status/2052699153432813797

16:05 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: तमिलनाडु मे अब क्या होगा?

विजय बनेंगे CM या तमिलनाडु में लगेगा राष्ट्रपति शासन: अगर TVK सरकार नहीं बना पाती है तो क्या होगा.. पढ़ें पूरी खबर...

15:58 (IST) 8 May 2026

आज फिर राज्यपाल से मिलेंगे विजय

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसफ विजय शुक्रवार शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से सरकार गठन के संबंध में मुलाकात करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विजय की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए इस सप्ताह राज्यपाल के साथ यह तीसरी मुलाकात होगी। टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान विजय संभवतः सरकार गठन के संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

15:34 (IST) 8 May 2026

राज्यपाल की कोई जरूरत नहीं: द्रमुक नेता कनिमोई

तमिलनाडु में खंडित जनादेश के बाद सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता के बीच द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की वरिष्ठ नेता कनिमोई ने शुक्रवार को राज्यपाल पद के प्रति पार्टी विरोधी रुख को दोहराया। कनिमोई ने 'पीटीआई-वीडियो' के साथ बातचीत में कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति के दौरान संबंधित विषय के संवैधानिक औचित्य पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर राज्यपाल पद को समाप्त करने की द्रमुक की मांग नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा, "हमारा यह रुख है कि हमें राज्यपाल की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है और द्रमुक का यह रुख कभी नहीं बदलेगा।"

14:51 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: TCK आज करेगी समर्थन पर फैसला

विदुथलाई चिरुथिगल काची के अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने आज शाम 5 बजे ज़ूम कॉल के जरिए 'हाई-लेवल कमेटी' की बैठक बुलाई है। पार्टी इस बैठक में यह फैसला करेगी कि सरकार गठन के लिए किसे समर्थन दिया जाए।

14:21 (IST) 8 May 2026

टीवीके को समर्थन देने पर अपने निर्णय की घोषणा शनिवार को करेगी वीसीके

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) ने शुक्रवार को कहा कि वह मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर आज चर्चा करने के बाद शनिवार को विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन देने के संबंध में अपने निर्णय की घोषणा करेगी। वीसीके संस्थापक थोल थिरुमावलवन ने कहा कि पार्टी की उच्च स्तरीय समिति शुक्रवार को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तमिलनाडु में मौजूदा ''राजनीतिक संकट'' पर चर्चा करने और सरकार गठन के संबंध में पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना पर निर्णय लेने के लिए बैठक करेगी। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई। इसके बाद पार्टी ने सरकार गठन के लिए समर्थन जुटाने हेतु वामपंथी दलों और वीसीके से संपर्क किया। चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलों के बीच यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने इस बात को खारिज कर दिया कि पार्टी ने निर्णय लेने वाली समिति की बैठक बुलाने में देरी की है। उन्होंने कहा, ''परिणाम चार मई को घोषित हुए थे और आज आठ मई है। यह कोई देरी नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी बड़े फैसले से पहले अग्रिम पंक्ति के नेताओं से परामर्श करना और उनकी भावनाओं का सम्मान करना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है।''

14:20 (IST) 8 May 2026

मायिलादुथुराई में भिड़े कांग्रेस और डीएमके समर्थक

तमिलनाडु में कल तक साथ नजर आ रहे कांग्रेस और डीएमके आज आमने सामने खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार डीएमके पर सवाल खड़े कर रही है। अब राज्य के मायिलादुथुराई में दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प की खबर है।

https://twitter.com/PTI_News/status/2052663157349642745

14:00 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: टीवीके कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बहुमत ना साबित कर पाने के चलते विजय राज्य में सरकार नहीं बन पा रहे हैं। राज्यपाल का विरोध करते हुए शुक्रवार को टीवीके समर्थकों ने चेन्नई में लोक भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच टीवीके महासचिव एन. आनंद चेन्नई के नीलांकरई स्थित विजय के आवास पहुंचे। TVK कार्यकर्ता सुरेश ने कहा, ”अगर विजय को मुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।” पढ़ें पूरी खबर...

13:59 (IST) 8 May 2026

Tamil Nadu News LIVE: DMK और AIADMK के बीच गठबंधन की खबरें अफवाहें

AIADMK नेता निर्मला पेरियासामी से जब DMK और AIADMK के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''ये सिर्फ अफवाहें हैं…''

13:50 (IST) 8 May 2026
क्या DMK और AIADMK करेंगे गठबंधन?

इस सवाल के जवाब में डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस ने कहा- मैं नहीं जानता, ऐसा कोई विचार नही ंहै।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या डीएमके सरकार बनाने की कोशिश करेगी तो उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने दस तारीख तक का टाइम दिया है। हमें तब तक इंतजार करना होगा। अगर विजय सरकार नहीं बना पाए तो हम विचार करेंगे। अपने साथी दलों से बात करेंगे और फिर तय करेंगे।

AIADMK से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि टीवीके के 112 विधायक हैं, वो सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। इसके बाद ही हम विकल्प के बारे में सोच सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/2052663429073375509