Tamil Nadu Government Formation, Oath Ceremony Date, TVK Vijay Thalapathy News LIVE Updates: 50 वर्षों से ज्यादा समय से द्रविड़ राजनीति का गढ़ रहे तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके का वर्चस्व था। अब तमिलनाडु की राजनीति बदलाव के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव में एक्टर से राजनेता बने जोसेफ विजय की पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। टीवीके चीफ विजय को विधायक दल का नेता चुना गया है। फाइनल चुनाव नतीजों के अनुसार, अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मई को जोसेफ विजय सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
एमके स्टालिन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने गढ़ कोलाथुर में टीवीके प्रत्याशी से चुनाव हारे हैं। उनकी पार्टी DMK ने 59 सीटें जीती हैं। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) ने 47 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं। पीएमके (Pattali Makkal Katchi) ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है।
विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE | असम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 LIVE | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 LIVE|पुडुचेरी/ केरल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 LIVE
IUML (Indian Union Muslim League) के खाते में 2 सीटें गई हैं। CPI (Communist Party of India) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। VCK (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) ने दो सीटों पर विजय प्राप्त की है। CPI(M) (Communist Party of India (Marxist) ने भी 2 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी, DMDK (Desiya Murpokku Dravida Kazhagam) और AMMKMNKZ (Amma Makkal Munnettra Kazagam) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था।
7 मई को हो सकता है विजय का शपथग्रहण
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मई को टीवीके चीफ जोसेफ विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनकी पार्टी टीवीके राज्य के विधानसभा चुनाव नतीजों में राज्य की सबसे पार्टी बनी है। अनुमान के मुताबिक, काग्रेस और कई अन्य छोटे दल टीवीके के सरकार गठन में विजय का सहयोग दे सकते हैं।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: पीएम मोदी के लिए विजय ने की केंद्र राज्य सहयोग की बात
तमिलनाडु में टीवीके जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए टीवीके चीफ विजय को बधाई दी थी। इस पर विजय ने उस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए पीएम मोदा का धन्यवाद दिया और लिखा, " धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री महोदय। आपके शुभकामना संदेशों के लिए धन्यवाद। हमारी जनता का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। राजनीति से ऊपर उठकर, हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु की जनता के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस प्रयास में हम केंद्र सरकार के सहयोग की आशा करते हैं।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: टीवीके चीफ ने राहुल गांधी को लिखा 'धन्यवाद'
राहुल गांधी ने तमिलनाडु में टीवीके और जोसेफ विजय को जीत की बधाई दी थी। इस पर अब टीवीके चीफ ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के माननीय नेता को फोन और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद! हम लोक सेवा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।"
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: विजय के घर के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात
TVK चीफ और पेरम्बूर विधानसभा सीट से जीते हुए उम्मीदवार विजय के घर के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है। TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु का फैसला: विजय का करिश्मा, शहरी बगावत और द्रविड़ दलों पतन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ने सिर्फ चौंकाने वाला नतीजा ही नहीं दिया, बल्कि एक बड़ा बदलाव भी पैदा किया है। इसने उस राजनीतिक व्यवस्था को हिला दिया है, जो कई दशकों से मजबूत मानी जाती थी, चाहे बीच-बीच में हार भी क्यों न मिली हो।
TN Results LIVE: तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी, अन्य ने जानिए कितनी सीटों पर हासिल की जीत
50 वर्षों से ज्यादा समय से द्रविड़ राजनीति का गढ़ रहा तमिलनाडु, जहां डीएमके और एआईएडीएमके का वर्चस्व रहा है। अब बदलाव के लिए तैयार है। फाइनल चुनाव नतीजों के अनुसार, अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है।
एमके स्टालिन की डीएमके पिछड़ गई है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने गढ़ कोलाथुर में टीवीके से हार का सामना किया है। पार्टी ने 59 सीटें जीती हैं। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) ने 47 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं। पीएमके (Pattali Makkal Katchi) ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है।
IUML (Indian Union Muslim League) के खाते में 2 सीटें गई हैं। CPI (Communist Party of India) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। VCK (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) ने दो सीटों पर विजय प्राप्त की है। CPI(M) (Communist Party of India (Marxist) ने भी 2 सीटों पर जीत हासिल की है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी, DMDK (Desiya Murpokku Dravida Kazhagam) और AMMKMNKZ (Amma Makkal Munnettra Kazagam) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
TN Results LIVE: कांग्रेस और पीएमके को कितनी सीटें मिलीं?
कांग्रेस राज्य में पांच सीटें और पीएमके चार सीटें जीतने में सफल रहे।
TN Results LIVE: अन्नाद्रमुक को कितनी सीटें मिलीं?
NDA का हिस्सा अन्नाद्रमुक राज्य में 46 सीटेें जीतने में सफल रहा, वह एक सीट पर आगे भी है।
TN Results LIVE: स्टालिन की डीएमके को कितनी सीटें मिलीं?
एमके स्टालिन की पार्टी को 58 सीटें जीत चुकी थी और दो पर आगे चल रही थी। डीएमके के चीफ और तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एमके स्टालिन चुनाव हार गए।
TN Results LIVE: विजय की टीवीके को कितनी सीटें मिलीं?
टीवीके सोमवार रात 11 बजे तक राज्य की 106 सीटें जीत चुकी थी और एक पर आगे चल रही थी।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: टीवीके के प्रदर्शन पर दी विजय को बधाई
टीवीके प्रमुख विजय के समर्थकों ने चेन्नई में उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर फूल बरसाए। समर्थकों ने तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में टीवीके के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: मन्नारगुडी सीट पर हारे डीएमके सरकार के मंत्री
तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एएमएमके उम्मीदवार कामराज ने डीएमके सरकार में मंत्री टी.आर. बी. राजा को मन्नारगुडी सीट पर 1,566 मतों से हराया।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: स्टालिन ने हासिल किया जीत का प्रमाण पत्र
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: माता-पिता के घर से रवाना हुए विजय
तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई में अपने माता-पिता के घर से रवाना हुए।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: जनादेश हमारे नेतृत्व और दूरदर्शिता का परिणाम- वीएस बाबू
तमिलनाडु की कोलाथुर सीट से जीत हासिल करने और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराने पर टीवीके नेता वीएस बाबू ने कहा, "यह जनादेश हमारे नेतृत्व और दूरदर्शिता का परिणाम है। मैं सिर्फ एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता हूं। जनता के समर्थन ने इस परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं लोक सेवा में ईमानदारी बनाए रखूंगा और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होऊंगा।"
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: टीवीके को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एनडीए का समर्थन करने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, ‘हम जनता की समस्याओं के समाधान और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। टीवीके को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।’ पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: डीएमके नेता के.एन. नेहरू ने तिरुचि सीट बरकरार रखी
डीएमके के वरिष्ठ नेता और नगरपालिका प्रशासन मंत्री के.एन. नेहरू तिरुची पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जीत चुके हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। नेहरू ने 88,235 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं टीवीके उम्मीदवार के.जी. राममूर्ति को 4,786 वोटों के अंतर से हराया।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: डीएमके मुख्यालय पहुंचे स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई में डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम पहुंचे। स्टालिन को चुनाव में हार मिली है।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: टीवीके नेता सेंगोट्टइयन ने 10वीं बार जीत हासिल की
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टइयन ने तमिलनाडु की गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा सीट पर 10वीं बार जीत हासिल की है। सेंगोट्टइयन ने लगभग 71,380 वोट हासिल किए और डीएमके के एन. नल्लाशिवम को 13,000 से अधिक वोट के अंतर से हराया।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में टीवीके ने 15 तो डीएमके ने 8 सीटों पर जीत हासिल की, ADMK को मिली 3 सीटें
तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अभी तक तमिलनाडु में टीवीके ने 15 सीटों पर जीत हासिल कर ली है,जबकि 94 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, डीएमके ने अभी तक 8 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि 53 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि ADMK ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है और 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है और 4 पर आगे चल रही है।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में टीवीके ने 14 तो डीएमके ने 7 सीटों पर जीत हासिल की, ADMK को मिली 2 सीटें
तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अभी तक तमिलनाडु में टीवीके ने 14 सीटों पर जीत हासिल कर ली है,जबकि 94 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, डीएमके ने अभी तक 7 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि 53 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि ADMK ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है और 43 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है और 4 पर आगे चल रही है।
ना ममता, ना स्टालिन: ये विधानसभा चुनाव विपक्ष को कैसे नया स्वरूप देंगे?
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। जबकि असम में भगवा पार्टी दूसरी बार सत्ता मिलने की पूरी संभावना है। तमिलनाडु में अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली नवगठित तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की राह पर है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सत्ता में वापसी करने की स्थिति में है। जबकि पुडुचेरी में स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: विजय की टीवीके ही नहीं, पहले चुनाव में ये पार्टियां भी सत्ता तक पहुंचीं
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने अपनी सियासी पारी के आगाज से न सिर्फ सबको हैरान कर दिया, बल्कि उनकी पार्टी तमिलागा वेट्री कषगम (टीवीके) अपने गठन के दो साल के अंदर ही देश के उन चंद सियासी ‘स्टार्टअप’ में शामिल हो गई जो अपने पहले ही चुनाव में सत्ता तक पहुंचने में सफल रहे।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: टीवीके के एमएम गोपीसन मदुरै दक्षिण से विजेता घोषित
मदुरै दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से टीवीके उम्मीदवार एमएम गोपीसन को विजेता घोषित किया गया है। उन्होंने एमडीएमके विधायक एम बूमिनथन को हराया है।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: टीवीके की पहली आधिकारिक जीत
चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि टीवीके के उम्मीदवार विजयसरवनन ने तंजावुर निर्वाचन क्षेत्र से 16,955 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: प्रशांत किशोर की 2025 में विजय की जीत की भविष्यवाणी वायरल
जब एक चुनाव विश्लेषक ने 29 अप्रैल को कहा था कि टीवीके तमिलनाडु में 98 से 120 सीटें जीत सकती है, तो कई लोगों ने इस बात के लिए मजाक उड़ाया कि एक ऐसी पार्टी जो अभी-अभी राजनीति में आई है और जिसका नेतृत्व एक ऐसे अभिनेता कर रहे हैं जिन्हें राजनीति का कोई अनुभव नहीं है, वह ऐसा कारनामा कर पाएगी।
एजेंसी के आंकड़े मतदान के बाद किए गए एग्जिट पोल पर आधारित थे, लेकिन टीवीके की सफलता के बारे में एक और भविष्यवाणी, जो चुनाव होने से एक साल पहले की गई थी। अब वायरल हो रही है।
पिछले साल मार्च में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में, टीवीके के गठन के ठीक एक साल बाद, राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर से पार्टी और इसके संस्थापक विजय, जो तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनकी संभावनाओं के बारे में पूछा गया था।
तब प्रशांत किशोर ने कहा था कि विजय का संकल्प अकेले चुनाव लड़ने का है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा। अगर वह अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो तमिलनाडु में उनके जीतने की बहुत अच्छी संभावना है।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: DMK ने गुडलूर सीट जीती
डीएमके ने तमिलनाडु की गुडलूर सीट पर कुल 65,590 वोटों से जीत हासिल की। एआईएडीएमके के पोंजयसीलन 22,833 वोटों के अंतर से हार गए।
TN Election Results LIVE: डीएमके ने कुन्नूर में एक सीट जीती
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, डीएमके ने कन्नूर सीट जीत ली है, जिससे उसकी कुल सीटों की संख्या दो हो गई है। 18 दौर की मतगणना के बाद डीएमके के एम राजू विजयी हुए हैं।
TN Election Results LIVE: तमिलनाडु में 5 सीटों के नतीजे घोषित, तीन सीटे DMK के खाते में
तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को लेकर 5 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें से डीएमके को 3 सीटें और कांग्रेस व टीवीके को 1-1 सीट पर जीत मिली है।
TN Election Results LIVE: तमिलनाडु में डीएमके को मिली पहली जीत
तमिलनाडु में डीएमके भले ही सत्ता से बाहर होने वाली है लेकिन राज्य में पहली जीत उसे ही मिली है। राज्य की GUDALUR विधानसभा सीट पर डीएमके के DHRAVIDAMANI.M 22,833 वोटों से जीत गए। उन्हें 65,590 वोट मिले। यहां विजय की पार्टी टीवीके 34962 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही।
Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु नतीजों से पहले प्रमुख सवाल बने हुए हैं कि क्या DMK सत्ता में वापसी कर इतिहास रचेगी? क्या AIADMK-BJP गठबंधन वापसी कर पाएगा? क्या विजय किंगमेकर बनेंगे या मजबूत विपक्ष के रूप में उभरेंगे?
