तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को राजधानी दिल्ली आ सकते हैं। एएनआई द्वारा सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय का दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय बुधवार सुबह चेन्नई से राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा होगा। चेन्नई से उनके साथ तमिलनाडु के होम सक्रेटरी भी दिल्ली आएंगे।

सोनिया-राहुल से भी मिलेंगे

एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में जोसेफ विजय कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मिलेंगे।

इसके अलावा उनका जेएनयू जाने का भी कार्यक्रम है। जेएनयू में वह तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जेएनयू में तमिलनाडु सरकार द्वारा तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगवाई गई है।

केरल के मुख्यमंत्री सतीशन पीएम नरेंद्र मोदी से मिले

मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में यूडीएफ की जीत के बाद मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री के साथ सतीशन की यह पहली मुलाकात है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया, ”केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।”

वीडी सतीशन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ केरलम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहायता और समर्थन का अनुरोध किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केरलम की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य-नाट्य शैली कथकली के प्रतीक के रूप में एक कथकली नृत्यांगना की प्रतिमा भेंट की।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय से पवन कल्याण को क्यों हुई जलन?

पवन कल्याण ने कहा कि एक पॉलिटिक्ल पार्टी को मैनेज करने का मतलब है कि हजारों लाखों लोगों को संगठित करना। हम अपने परिवार के लोगों को ही एक चीज पर एकमत नहीं करवा पाते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें