आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को कहा, “ताहिर हुसैन वो गुंडा है, जो आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल का दाहिना हाथ था।”

गौरव भाटिया ने कहा कि दंगे के दौरान के दौरान दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार थी और उनकी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन ने भड़काऊ बयान दिए और दंगा भड़काया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दंगे के दौरान ‘अरविंद केजरीवाल और सोनिया गांधी मिट्टी का तेल लेकर चल रहे थे’।

कपिल मिश्रा ने भी अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली सरकार में मंंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा की हत्या पर एक शब्द नहीं बोला। पूरी केजरीवाल सरकार का एक भी मंत्री किसी भी हिंदू पीड़ित के घर नहीं गया, उन्हें न्याय दिलाने के लिए कुछ नहीं किया।

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि देश की जनता पूछ रही है कि जो हिंदुओं के बच्चे मारे गए, जिनके व्यापार जला दिए गए, जिनकी सड़कें बंद कर दी गईं, उनके समर्थन में केजरीवाल-सिसोदिया या आम आदमी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता क्यों नहीं आया। अंकित शर्मा की हत्या पर आम आदमी पार्टी नेताओं की आंखों में एक आंसू नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दंगे के दौरान उन्होंने कुछ खास मुस्लिम बस्तियों में राहत का काम किया गया। हिंदू पीड़ितों को सामग्री लेने के लिए मुस्लिम बस्तियों में जाना पड़ता था। आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप के हाथ में हिंदुओं की हत्या का खून लगा हुआ है।

क्या है अंकित शर्मा का मामला?

IB अधिकारी अंकित शर्मा की दिल्ली दंगे के दौरान हत्या कर दी गई थी। वह 25 फरवरी 2020 को ऑफिस से दफ्तर थे। इसके बाद जब वह घर से लौटे तो फिर कभी बाहर नहीं लौटे। अंकित शर्मा की लाश खजूरी खास में चांद बाग पुलिया इलाके के पास एक मस्जिद के पास स्थित नाले में मिली थी। दिल्ली दंगे में करीब 53 लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।