Supriya Sule in Traffic Jam: शुक्रवार को महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर मिसिंग लिंक परियोजना के उद्घाटन के कारण भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। इस जाम में घंटों तक लोग फंसे रहे, जिनमें बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल थीं। सुप्रिया महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए पुणे जा रही थीं लेकिन जाम में फंसने के चलते इस समारोह में शामिल नहीं हो पाईं। इसको लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने माफी भी मांगी है।
मिसिंग लिंक परियोजना का उद्घाटन किया गया और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुले और अन्य यात्रियों से माफी मांगी। उद्घाटन से पहले व्यस्त समय में वाहनों को पुरानी घाट वाली सड़क का उपयोग करना पड़ता था। उद्घाटन की तैयारियों के लिए मौजूदा एक्सप्रेसवे की एक लेन बंद होने के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई।
आस-पास के ड्राइवर्स से की बात
बता दें कि सुप्रिया सुले ने ट्रैफिक जाम का एक वीडियो साझा किया जिसमें आस-पास के ड्राइवर्स भी दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा, “हम दो घंटे से एक ही जगह पर फंसे हुए हैं।” शेयर किए गए वीडियो में सुप्रिया सुले अपने बाईं ओर खड़ी एक लाल हैचबैक कार के ड्राइवर से मराठी में बात करती हुई दिख रही हैं, जिसने जाम में फंसे होने के चलते अपनी निराशा जाहिर की।
सुप्रिया सुले के कार्यालय की तरफ जारी बयान में कहा गया, “सांसद मुंबई से पुणे में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने जा रही थीं। सुबह करीब 9:30 बजे घाट खंड क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर लगे जाम में वे फंस गईं। ध्वजारोहण समारोह सुबह 10 बजे निर्धारित था। सांसद दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रहीं और इसलिए उन्हें ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हो सकीं।”
देवेंद्र फड़नवीस ने मांगी माफी
मिसिंग लिंक के उद्घाटन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, “मैं सुप्रिया सुले और अन्य यात्रियों से माफी मांगना चाहता हूं जो मिसिंग लिंक परियोजना के उद्घाटन के कारण काफी समय तक जाम में फंस गए थे।” उन्होंने कहा, “सुप्रिया, आप भविष्य में ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेंगी। मैं उन्हें ये याद दिलाना चाहता हूं कि उनकी सरकार ने ही इस परियोजना को रोक दिया था।”
बता दें कि मिसिंग लिंक परियोजना को महाराष्ट्र राज्य विकास निगम की थी। इस परियोजना की वजह से मुंबई-पुणे की यात्रा का समय आधा घंटा तक कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: एसआईआर के जरिए हो रही है वोटों की चोरी, सीएम उमर अब्दुल्ला ने लगाया बड़ा आरोप
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि यदि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों पर असर पड़ता है तो यह एक खतरनाक नजीर होगी। अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीतिक दलों को खुद को इससे बचाना होगा। पढ़िए पूरी खबर…
