West Bengal Elections Results: पश्चिम बंगाल विधानसभाव चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इस बीच ही सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के बाद हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रखने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि वह राज्य तंत्र से न्यायिक हस्तक्षेप के बिना ही अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की उम्मीद करता है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि इस स्तर पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी न्यायिक आदेश की आवश्यकता नहीं है। सीजेआई की बेंच पीठ ने कहा, “राज्य का संचालन राजनीतिक कार्यपालिका द्वारा किया जाए। वे निर्णय लेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे (राज्यसरकार) अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। पीठ ने केंद्रीय पुलिस बलों की निरंतर तैनाती के निर्देश देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। ये टिप्पणियां तब आईं जब वरिष्ठ अधिवक्ता वी. गिरि ने सनातनी संसद की ओर से दायर उस याचिका का जिक्र किया जिसमें मतदान समाप्त होने के बाद भी केंद्रीय बलों की मौजूदगी सुनिश्चित करने और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में निगरानी तंत्र स्थापित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
इस याचिका में जल्दी की जरूरत क्या थी?
वकील वी गिरि ने पिछले चुनावों में कथित हिंसा की घटनाओं का हवाला देते हुए अदालत से एहतियाती हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। बता दें कि जब चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और केवल मतगणना शेष थी, तब याचिका की तात्कालिकता को लेकर पीठ आश्वस्त नहीं दिखी।
इस मामले में अदालत ने पूछा, “चुनाव समाप्त हो चुके हैं, मतगणना चल रही है। ऐसी स्थिति में इतनी तात्कालिकता की क्या आवश्यकता है?” अदालत ने यह भी संकेत दिया कि इस प्रकार की शिकायतों के लिए उपयुक्त मंच संबंधित उच्च न्यायालय होगा।
बंगाल में जारी है मतगणना
बता दें कि चुनाव आयोग आज बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर मतगणना कर रहा है। बंगाल में अभी तक के चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी 181 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर टीएमसी ने अभी तक 100 सीटों का आंकड़ा नहीं पार किया है। टीएमसी फिलहाल 92 सीटों पर है।
‘लोकतंत्र की जीत होगी’, बंगाल चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, असम इलेक्शन को लेकर कही यह बात
पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के रुझान सामने आने शुरू हो चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सभी राज्यों में मजबूत प्रदर्शन करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
