सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। याचिका में कलकत्ता हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती दी गई। मिलन प्रधान कांग्रेस के टिकट पर नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने खुद को इस मामले को अलग कर लिया। इसके बाद सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस वी मोहना की बेंच ने मामले को 7 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 29 सितंबर को नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को तीन सप्ताह यानी 21 दिन की अंतरिम जमानत दी, जिससे उन्हें 21 अक्टूबर तक हिरासत में बाहर रहने की इजाजत मिल गई।
जस्टिस बागची क्यों हुए सुनवाई से अलग?
जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने हितों के टकराव का हवाला देते ही मामले से खुद को अलग किया। उन्होंने कहा कि अपने वकालत के दिनों में उन्होंने मिलन प्रधान से जुड़े मूल मामले में कुछ पक्षों की ओर से केस लड़ा था।
पिछले हफ्ते भी सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की मामले की तत्काल सुनवाई के लिए गुरुवार की तारीख तय करने की याचिका खारिज कर दी थी। तुषार मेहता ने कहा था कि सोमवार को नंदीग्राम में उपचुनाव है और तब तक यह मामला निष्प्रभावी हो जाएगा। हालांकि सीजेआई सूर्यकांत ने याचिका को अस्वीकार कर दिया और इशारा दिया कि कोर्ट सरकार की याचिका खारिज करने के पक्ष में है। सीजेआई ने कहा, हम आश्वस्त कर सकते हैं कि हम इस खारिज करेंगे, लेकिन इसे सोमवार को ही खारिज करेंगे।
2007 में ही गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे- एसजी
सोमवार यानी आज सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि उनके की ओर से जुटाए गए कुछ तथ्यों पर कोर्ट का ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 में ही गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, लेकिन उस पर काम नहीं किया गया।
प्रशासन की ओर से मिलन प्रधान को संरक्षण देने का दावा करते हुए तुषार मेहता ने कहा कि गैर-जमानती वारंट का पता तब चला जब मिलन प्रधान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए- सीजेआई
इस पर जवाब देते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, “फिर उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, व्यवस्था की जवाबदेही होनी चाहिए। अचानक जब कोई चुनाव लड़ना चाहता है।”
तुषार मेहता ने कहा कि कोर्ट उचित समझने वाली कोई भी कार्रवाई कर सकता है, लेकिन वह अंतरिम जमानत को लेकर राज्य की चुनौती पर भी सुनवाई कर सकता है।
मिलन प्रधान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंहवी ने दलील दी कि राज्य सरकार चुनाव से पहले केवल अपना बदला लेना चाह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला 2007 का है और अंतरिम जमानत महज 21 दिनों के लिए मिली है।
मामला 7 अक्टूबर के लिए स्थगित
दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद सीजेआई ने एसजी तुषार मेहता से कहा, मिलन प्रधान को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव लड़ने दीजिए। हालांकि एसजी ने मामले को कल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, लेकिन बेंच ने इसे 7 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया।
हालांकि मामले पर सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा, “यह एक पुराना मामला है, हजारों लोग वहां मौजूद थे।”
यह भी पढ़ें: ‘कानून के खिलाफ हुए निर्णय रद्द कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट ने EC और केंद्र को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग (EC) और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट में दायर याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग ने दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना कई फैसले लिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर चुनाव आयोग का कोई फैसला कानून के मुताबिक नहीं पाया गया तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
