भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को पुष्टी की कि असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट के क्रैश होने से दो पायलट मारे गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण हादया एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ था। कल शाम जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद जेट का रडार से कॉन्टैक्ट टूट गया था।

आंगलोंग के इलाके में क्रैश हो गया

एक बयान में, IAF ने पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के तौर पर की। शुक्रवार सुबह, IAF ने कन्फर्म किया कि फाइटर जेट जोरहाट एयरबेस से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग के एक पहाड़ी इलाके में गिरा। IAF ने एक बयान में कहा, “Su-30MKI जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था, जोरहाट से लगभग 60 किमी दूर कार्बी आंगलोंग के इलाके में क्रैश हो गया। सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।”

बता दें कि गुरुवार को जोरहार से सुखोई के उड़ान भरने के बाद, प्लेन का ग्राउंड कंट्रोल से आखिरी कम्युनिकेशन शाम 7.42 बजे हुआ था। 2000 के दशक की शुरुआत में एयर फोर्स में शामिल किया गया सुखोई Su-30 MKI सबसे काबिल फ्रंटलाइन कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में से एक माना जाता है। IAF के पास अभी 200 से ज्यादा सुखोई जेट का बेड़ा है।

गौरतलब है कि इस साल अब तक IAF से जुड़ी कम से कम 2 बड़ी दुर्घटनाएं (Su-30MKI और Tejas) और एक इमरजेंसी लैंडिंग की घटना सामने आई है। अधिकतर मामलों में तकनीकी खराबी या प्रशिक्षण मिशन के दौरान हादसे हुए हैं और जांच जारी है। सुखोई क्रैश के आलाव बीते महीने भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस हादसे में विमान को गंभीर नुकसान हुआ, लेकिन पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। घटना के बाद IAF ने जांच के लिए तेजस जेट्स की पूरी फ्लीट को अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया। वहीं, जनवरी में IAF के दो सीट वाले माइक्रोलाइट विमान को तकनीकी खराबी के कारण प्रयागराज में एक तालाब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। दोनों अधिकारी सुरक्षित रहे और बाद में जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें – प्रयागराज में वायुसेना का विमान क्रैश, पायलटों की जान बचाने दौड़े स्थानीय लोग

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार को एक तकनीकी खराबी के बाद भारतीय वायु सेना (IAF) के दो पायलट बाल-बाल बच गए, जब उनके माइक्रोलाइट विमान को एक उथले वेटलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दो सीटों वाला यह विमान, जो रूटीन ट्रेनिंग उड़ान पर था, कमर तक गहरे, कीचड़ वाले पानी में उतरा, जो जलीय खरपतवारों से भरा था। पूरी खबर पढ़ें…