मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में 21वें भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) उच्च शिक्षा सम्मेलन में पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि यह छात्र हमारे बच्चे हैं इनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।
मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि छात्रों की मांगों को सहानुभूति के साथ सुना जाना चाहिए और लाठीचार्ज करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता का यह बयान कहीं न कहीं मोदी सरकार के लिए एक सलाह के रूप में है।
‘अगर कोई समस्या है तो उन्हें सुना जाना चाहिए’
मुरली मनोहर जोशी ने कहा है, “छात्रों की उचित या जायज मांगों को हमेशा और बहुत सहानुभूति के साथ सुना जाना चाहिए। लाठीचार्ज का तरीका सही नहीं है। इस तरह से कभी समाधान नहीं मिल सकता। अगर कोई समस्या है, तो उनकी बात सुनें। वे हमारे बच्चे हैं।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया उदाहरण
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब कोई बच्चा अपने पिता से शिकायत करता है कि आपने किसी चीज को दिलाने का वादा किया था और आप वह वादा पूरा नहीं कर पाए तो पिता का यह फर्ज बनता है कि वह बच्चे को बताए कि वह अपना वादा पूरा क्यों नहीं कर पाए? उन्होंने कहा कि हम क्या उस बच्चे को भगा देते हैं? यह छात्र भी हमारे बच्चे की तरह हैं और उनके साथ भी उसी तरह व्यवहार किया जाना चाहिए।
‘…नौकरशाही पारदर्शी हो तो’
इस दौरान SIR पर सवाल पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष हों और नौकरशाही पारदर्शी हो तो जनता द्वारा चुनी गई सरकार खत्म नहीं होनी चाहिए। जोशी ने यह भी कहा कि यदि संविधान का उल्लंघन होता है तो उच्चतम न्यायालय को इस पर गौर करना चाहिए।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा, “जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा चुनी गई सरकार धरती से खत्म नहीं होनी चाहिए, बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों और नौकरशाही पारदर्शी हो।”
सरकार की जवाबदेही बनती है- जोशी
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा, “जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा चुनी गई सरकार धरती से खत्म नहीं होनी चाहिए, बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों और नौकरशाही पारदर्शी हो।”
सुप्रीम कोर्ट को दखल देना चाहिए- जोशी
पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, “विपक्ष उत्तरदायी और जिम्मेदार है तथा उसके पास एक स्पष्ट वैकल्पिक कार्यक्रम है…. यह पूरा काम संविधान के दायरे में होना चाहिए और यदि संविधान का उल्लंघन होता है तो उच्चतम न्यायालय को इस पर गौर करना चाहिए। लोकतंत्र को इसी सिद्धांत के आधार पर काम करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, याचिका में उठाए गए गई गंभीर सवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्वो वारंटो (Quo Warranto) की रिट याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि तीनों की नियुक्तियां मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 में तय प्रक्रिया का पालन किए बिना की गईं। बता दें, क्वो वारंटो किसी व्यक्ति के सार्वजनिक पद पर बने रहने के कानूनी अधिकार को चुनौती देने वाली रिट। यहां पढ़ें पूरी खबर…
