दिल्ली एनसीआर में मंगलवार देर रात 10.23 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा बताया जा रहा कि उत्तराखंड में भी भूकंप आया है। भूकंप आने की भनक लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकले।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 रही। वहीं इसका केंद्र उत्तराखंड का चमोली बताया जा रहा है।

इसे भूकंप के झटके उत्तराखंड के सभी जिलों के अलावा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस हुए। बताया जा रहा, रात करीब 10:23 बजे बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

क्यों आता है भूकंप?

धरती के भीतर 7 प्लेट्स मौजूद है, जो लगातार घूमती रही है, जब ये प्लेट्स अधिक टकराती है तो वह जोन फॉल्ट जोन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते जाते हैं। जब अधिक दबाव बन जाता है तो प्लेट्स टूटने लगती है। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है और अवरोध के बाद भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें?

  • भूकंप आने के दौरान अपनी हलचल एकदम कम कर देनी चाहिए और जल्दी नजदीकी सुरक्षित स्थान पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान घर से बाहर निकलने की कोशिश न करें और बेड या मेज के नीचे जमीन पर लेट जाएं।
  • अगर आपके आसपास कोई मेज या बेड नहीं है तो अपने चेहरे और सिर को अपनी बाहों से ढक लें और किसी कोने में बैठ जाएं।
  • कमर के कोने में तकीए या बिस्तर के नीचे अपने सिर और चेहरे को छिपा लें।
  • भूकंप आने के दौरान कांच की खिड़कियां, दरवाजे, दीवारें और झूमर, सेलिंग फैन आदि (जो ऊपर से गिर सकता हो) से दूर रहें।
  • जब तक कंपन बंद न हो जाए तब तक अंदर ही रहें। रिसर्च बताती है कि अधिकतर लोगों को भागने के दौरान अधिक चोट लगती है।
  • अगर आप कहीं बाहर है तो जहां है वहीं लेट जाएं और इधर-उधर भागें न। इस दौरान पेड़, इमारत, स्ट्रीट लाइट्स और तारों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें: नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

नेपाल में करीब दो हफ्ते पहले आई भीषण तबाही के निशान अभी तक मिटे नहीं हैं कि नेपाल के लोगों को मंगलवार को एक बार फिर ऐसी ही एक आपदा की आहट हुई। दरअसल, मंगलवार रात को नेपाल के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंप के इन झटकों ने नेपाल के लोगों को फिर से डरा दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें