Saayoni Ghosh on Elon Musk: स्टारलिंक सर्विस की एंट्री को लेकर बढ़ते विवाद के बीच एनसीपीआई की सांसद सायोनी घोष ने एलन मस्क को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि हजारों मील दूर बैठे लोगों का भारत के अंदरूनी मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जोर देकर कहा कि भारतीय ही अपने देश के असली मालिक हैं।
एनसीपीआई की सांसद सायोनी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सुनिए एलन मस्क, भारत के लोग ही भारत के असली बॉस हैं और हम, इस महान देश के लोग, किसी भी ‘चाचा चौधरी’ या ऐरे-गैरे को, जो हजारों मील दूर बैठकर हमें यह बताए कि देश कैसे चलाना है। ऐसा करने की इजाजत नहीं देंगे। आप अपना बिजनेस नेटवर्क बढ़ाना चाहते हैं, तो ठीक है, लेकिन हममें से किसी को भी नीचा दिखाने की कोशिश करके हद पार न करें।”
भारतीय अपनी मेहनत से आगे बढ़ें हैं- सायोनी घोष
सायोनी घोष ने आगे कहा, “भारत और भारतीय अपनी मेहनत से आगे बढ़े हैं और आने वाली पीढ़ियों तक आपके बिना भी काम चला सकते हैं। और जहां तक हमारे अंदरूनी मामलों की बात है, तो मिस्टर, बस दूर रहिए!”
बता दें कि एलन मस्क ने सीधे तौर पर उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम लेकर तंज कसा और उन्हें ‘भारत का असली बॉस’ कहकर संबोधित किया। यह विवाद इस बात को लेकर भी रहा है कि सैटेलाइट इंटरनेट के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन को लेकर है।
एक्स पर एक पोस्ट में मस्क ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री अंबानी, कृपया मेरी विनम्र माफ़ी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि आप भारत के असली बॉस हैं। जाहिर है, आप भारत के महान लोगों का एकाधिकारवादी शोषण जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या आप फिर भी स्टारलिंक को मुकाबला करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे।”
मस्क के आरोपों पर केंद्र सरकार ने भी पलटवार किया था। केंद्र सरकार ने कहा है कि सैटकॉम (सैटेलाइट कम्युनिकेशन) एप्लीकेशन गृह मंत्रालय से सिक्योरिटी क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि सैटकॉम सेवाओं के लिए देश का रेगुलेटरी फ्रेमवर्क निष्पक्ष और भेदभाव-रहित है।
यह भी पढ़ें: ‘प्रिय पीएम अंबानी…’ भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर फिर भड़के एलन मस्क; मुकेश अंबानी पर कसा तंज
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट (सैटकॉम) सेवाओं की शुरुआत को लेकर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क और भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। स्टारलिंक की भारत में एंट्री में हो रही देरी से नाराज मस्क ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज के तौर पर अंबानी को प्रधानमंत्री तक बता दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
