दक्षिण अफ्रीका अगले 10 सालों तक भारत को दर्जनों अफ्रीकी चीते (African Cheetahs) देगा। पर्यावरण विभाग ने गुरुवार को जानकारी दी कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने इसके लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। साल 2022 में नामीबिया ने भी भारत में 8 चीते भेजे थे।
फरवरी में Kuno National Park पहुंचेंगे 12 चीते
भारत ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। पर्यावरण मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समझौते पर पिछले हफ्ते हस्ताक्षर किया गया था और 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कूनो पहुंचने की उम्मीद है।
Cheetah: 10 साल के लिए हुआ समझौता
दक्षिण अफ्रीका ने अगले दशक में एशियाई देश में दर्जनों अफ्रीकी चीतों को पेश करने के लिए भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौता आठ से दस साल के लिए है। हर साल 12 चीते भारत भेजे जाएंगे। फिलहाल 15 फरवरी को भारत को 12 चीते मिलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने एक बयान में कहा, “फरवरी 2023 में 12 चीतों का प्रारंभिक जत्था दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाएगा। योजना अगले आठ से 10 वर्षों के लिए सालाना 12 और चीते स्थानांतरित करने की है।”
India- South Africa के बीच MoU पर हस्ताक्षर
दक्षिण अफ्रीका और भारत ने भारत में चीता को फिर से लाने में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। MoU के अनुसार, 12 चीतों का प्रारंभिक बैच फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाएगा। MoU की शर्तों की हर 5 साल में समीक्षा की जाएगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, भारत में चीतों को वापस लाने के लिए समझौता ज्ञापन पार्टियों को भारत में चीता आबादी स्थापित करने के लिए सहयोग की सुविधा देता है, संरक्षण को बढ़ावा देता है और यह सुनिश्चित करता है कि चीता संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक्सपर्ट क्षमता निर्मित की जाए।
Namibia से लाए गए थे चीते
इससे पहले सितंबर 2022 में नामीबिया से 5,000 मील (8,000 किमी) की यात्रा के बाद मध्य भारत के कूनो नेशनल पार्क में आठ रेडियो-कॉलर वाले अफ्रीकी चीतों को छोड़ा गया था। इन आठ चीतों में से एक मादा चीता की तबीयत इन दिनों खराब है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रह रही साशा नाम के इस चीता के गुर्दे (Kidney) में संक्रमण मिला है। सोमवार को रूटीन जांच के दौरान मादा चीता साशा में थकान और कमजोरी के लक्षण दिखे। डॉक्टरों ने उसकी जांच में पाया कि उसके गुर्दे में दिक्कत है और पानी की कमी है।