कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली के जंतर-मंतर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आंदोलन को समर्थन देने का हाल ही में ऐलान किया है। पहुंचने के दौरान उन्होंने युवाओं को अपना मैसेज दिया है।
न्यूजलॉन्ड्री से बात करते हुए सोनम वांगचुक ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, युवा इस प्रदर्शन में हिस्सा लें, एकजुट हों, एक ताकत बनें और शांति ताकत बने। उन्होंने युवाओं से कहा ऐसी ताकत बने जो दिखने में शांत तो हो लेकिन बेहद मजबूत भी हो।
मंच से सोनम वांगचुक ने युवाओं और अभिजीत दिपके का धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने सरकार को भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने लोकतंत्र को पनपे दिया, आशा है कि वह आगे भी यह जारी रखेंगे।
एक दिन पहले भी किया था आगाह
एक दिन पहले सोनम वांगचुक ने सीजेपी और युवाओं के नाम संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अच्छे की उम्मीद रखें, लेकिन बुरे हालात के लिए भी तैयार रहें। आइए, इसे भारत के इतिहास का सबसे शांतिपूर्ण आंदोलन बनाए। साथ उन्होंने लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया और कहा कि प्रदर्शन के दौरान कृपया सतर्क रहें ताकि कोई भी शरारती तत्व गड़बड़ी न फैला सके। कल दिल्ली में आप सभी के मुलाकात होगी।
सीपीआई के नेता भी प्रदर्शन में हुए शामिल
इधर CPI(ML) लिबरेशन के जनरल सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले युवाओं की मांगों के समर्थन में आयोजित बड़े विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि युवा पेपर लीक रोकने में सरकार की नाकामी, बढ़ती बेरोजगारी और पब्लिक एजुकेशन सिस्टम को सुनियोजित तरीके से बर्बाद किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इन नाकामियों का जवाब देना चाहिए, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में जारी संकट के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
अभिजीत भी चाहते हैं शांतिपूर्ण प्रदर्शन
जानकारी दे दें कि इस प्रदर्शन का आह्वान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कुछ दिनों पहले ही किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 6 जून को अमेरिका से दिल्ली आएंगे और जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ, पेपर लीक की समस्या को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
शनिवार को अभिजीत दिल्ली पहुंचे और दिल्ली पुलिस से मंजूरी लेने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और यह पक्का करने को कहा कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो।
प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के कार्यकर्ता NEET-UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा और CBSE परीक्षाओं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) से जुड़े हालिया विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘तिरंगा और किताब ले कर आएं, रिकॉर्डिंग करें…’, कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन से पहले जारी की दिशानिर्देशों की सूची
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 6 जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। सोशल मीडिया हैंडल के संस्थापक अभिजीत दिपके के शनिवार को सुबह करीब 8 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह और सोनम वांगचुक सहित प्रमुख कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए आवश्यक अनुमति लेने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
