नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हुए शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए । वह गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गए।

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी उन्होंने खुद अपने X अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर दी है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि आखिरकार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और वह धीरे-धीरे सामान्य भोजन कर रहे हैं।

अस्पताल के बाद जाएंगे राजघाट

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो बस शुरुआत है। उन्होंने कहा, “…अभी बातचीत चल रही है और मुझे उम्मीद है कि बहुत सकारात्मक बातचीत के जरिए देश के लिए सबसे सही रास्ता चुना जाएगा, जिससे हम आपसी सद्भावना से एक बेहतरीन सिस्टम लागू कर पाएंगे…”

पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर वे कहते हैं, “यह अच्छी बात है। इस पर चर्चा होनी चाहिए और अच्छी तरह सोच-विचार के बाद सही कदम उठाए जाने चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “…जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर शरारती तत्व बुरी नीयत से काम कर रहे हैं, तो हम यह नहीं कह सकते कि कुछ नहीं होगा। हालांकि, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि शांतिपूर्ण विरोध हमारा संवैधानिक अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। बाकी, कानून अपना काम करेगा…”

जंतर-मंतर से आरएमएल अस्पताल ले जाए गए थे वांगचुक

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किए वीडियो में कहा कि आखिर वह दिन आ गया जब अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। उन्होंने बताया कि अब सेहत पहले से बेहतर है शरीर में भी धीरे-धीरे ताकत लौट रही है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। बता दें कि सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से ले जाकर आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया, जहां उन्होंने अपना अनशन तोड़ा।

अस्पताल की ओर से क्या कहा गया?

सोनम वांगचुक के डिस्चार्ज को लेकर मेदांता अस्पताल ने कहा है, “सोनम वांगचुक, जिन्हें 21.07.2026 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज छुट्टी दे दी गई है। मेदांता की मल्टी-स्पेशियलिटी देखभाल के स्टैंडर्ड के अनुसार, उनका इलाज इंटरनल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर और संबंधित स्पेशियलिटीज को मिलाकर बनाए गए एक इंटीग्रेटेड प्रोटोकॉल के तहत किया गया। छुट्टी के समय उनकी हालत स्थिर थी और वे पूरी तरह होश में थे। उनके वाइटल साइन्स नॉर्मल रेंज में थे। उन्हें आउटपेशेंट के तौर पर रूटीन फॉलो-अप की सलाह दी गई है।”

‘यह लोकतंत्र की जीत है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने सीजेपी और युवाओं को दी बधाई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर कॉकरोच जनता पार्टी की मांग के मद्देनजर अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। इसके बाद सोनम वांगचुक ने बयान जारी कर सीजेपी और Gen Z को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। यहां पढ़ें पूरी खबर…