Sonam Raghuvanshi Bail News: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। सोनम पर अपने ही पति की हत्या के मामले में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते वह लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थी।

इस मामले की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी ने बताया कि सोनम को कल ही जमानत मिल गई थी और हो सकता है कि आज उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाए। वहां के डीएसपी दास ने भी सोनम को जमानत मिलने की पुष्टि की।सोनम रघुवंशी ने इससे पहले तीन बार कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन तीनों ही बार कोर्ट से उसे झटका लगा था और कोर्ट ने सोनम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

राजा रघुवंशी का हनीमून मर्डर केस क्या था?

मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की पिछले साल मई में मेघालय के सोहरा में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि राजा और सोनम 21 मई को शिलांग गए थे और उसके बाद सोहरा के लिए रवाना हुए थे। 26 मई को दंपति के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद सोहरा पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ट्रेकिंग ग्रुप और स्थानीय लोगों द्वारा एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।

कई दिनों की गहन तलाश के बाद राजा का शव 2 जून को सोहरा में फेमस वेई सावदोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से बरामद किया गया। जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि सोनम का राज कुशवाहा नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था। आरोप है कि इस जोड़े ने तीन भाड़े के हमलावरों के साथ मिलकर हनीमून के दौरान राजा की हत्या करने की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि सोनम की मौजूदगी में तीनों हत्यारों ने हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

जांच शुरू होने के एक हफ्ते के अंदर ही सोनम, राज कुशवाहा और उसके दोस्तों विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन बार फेल रहे सोनम, राज कुशवाहा और हमलावर

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मेघालय की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि सोनम, राज कुशवाहा और अन्य आरोपी चौथी कोशिश में राजा रघुवंशी की हत्या के अपने नापाक इरादों में कामयाब हुए, इससे पहले तीन बार इनकी कोशिश फेल हो गई। पढ़ें पूरी खबर…