केतन अग्रवाल की हत्या मामले पर इंदौर के राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि सिया गोयल छोटी सोनम है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि सिया गोयल की चाल-ढाल पूरी तरह से सोनम की तरह है। उसके व्यवहार से ऐसा नहीं लगता कि उसे कोई पछतावा है।
उमा रघुवंशी ने कहा, “सोनम को जल्द से जल्द सजा मिल जाती, सोनम कोर्ट के बाहर नहीं होती तो हो सकता है कि ये केस आगे नहीं बढ़ता। ऐसी लड़कियों को शह इसीलिए मिल रही है कि जैसे सोनम छूट गई है, हम भी छूट जाएंंगे।”
राजा रघुवंशी की मांं ने आगे कहा, “ये छोटी सोनम है, इसकी चाल-ढाल आपने देखी होगी क्योंकि जब पुलिस ने इसको पकड़ा है तो यह छोटी सोनम जैसी ही चल रही है। इसको कोई फर्क नहीं पड़ा है कि इसने किसी के बेटे को मारा है। सिया को कोई पछतावा नहीं है।”
केतन अग्रवाल केस में क्या है अपडेट?
न्यूज एजेंसी IANS ने पुणे पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस ने अभी तक सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। चेतन की दुकान पर काम करने वाले नीरज नाम के शख्स को कस्टडी में लेकर 24 घंटे तक पूछताछ की गई। अभी तक पुलिस को मर्डर में नीरज का कोई रोल नहीं मिला है। उसने पुलिस को बताया कि उसे चेतन और सिया के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
नीरज ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि घटना वाले दिन चेतन ने उसके फोन का इस्तेमाल किया लेकिन उसे चेतन की नीयत के बारे में नहीं पता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस नीरज को मुख्य गवाह बना सकती है कि कैसे चेतन ने घटना वालाा दिन अपना खुद का मोबाइल के बजाय, उसका मोबाइल लेकर गया और फिर उसने सिया से संपर्क किया।
सिया अग्रवाल के पिता बोले- बेटी दोषी तो उसी जगह से धक्का दे दो
केतन अग्रवाल की हत्या मामले पर सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि जो भी हुआ, वह बेहद दुखद है। इस घटना पर विश्वास करना मुश्किल है, उन्होंने अपना बेटा खोया है। प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि चेतन कौन है, कहां से आया। वह कभी उससे नहीं मिले।
सिया के पिता ने कहा कि जो भी इस घटना का दोषी है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, चाहे उसमें उनकी बेटी ही क्यों न हो। उन्होंने कहा, “भले ही मेरी खुद की बेटी दोषी हो तो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए।”
पढ़िए कैसे हुआ केतन अग्रवाल की हत्या का खुलासा
घटना 18 जून 2026 की है। शुरुआत में इसे लोहागढ़ किले से पैर फिसलने के कारण हुई दुर्घटना माना जा रहा था लेकिन पूरी जांच में यह एक सुनियोजित हत्या की साजिश निकली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
